देशविरोधी नारेबाजी के आरोप में बेंगलुरू के कॉलेज पर देशद्रोह का केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अकबर पटेल के मुताबिक, संवैधैानिक मूल्यों की रक्षा करने वाले कार्यक्रमों को भारत विरोधी बताया जा रहा है। हमारे खिलाफ मामला दर्ज करना मौलिक अधिकारों में विश्वास की कमी की तरफ इशारा करता है।
देश विरोधी नारेबाजी को लेकर चर्चा में रहे जेएनयू के बाद एक और कॉलेज ऐसा सामने आया है जहां देश विरोधी नारे लगे हैं। बताते चलें कि बेंगलुरु के यूनाइटेड थियोलॉजिकल कॉलेज में शनिवार को कश्मीर को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया था। इसमें 350 लोग इकट्ठा हुए थे।
भारतीय सेना के खिलाफ हुई थी नारेबाजी
शाम पांच 5 से 7 बजे के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया था। कश्मीर की आजादी और भारतीय सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद एबीवीपी के सदस्यों ने कॉलेज के बाहर जबरदस्त विरोध किया।
इन दो अलग-अलग गुटों के विरोध के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंपस में देशविरोधी नारेबाजी के बाद विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। कॉलेज परिसर में कश्मीर में मानवाधिकार हनन को लेकर 'टूटे परिवार' विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में कश्मीर में सेना की भूमिका को लेकर विवाद पैदा हो गया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद कुछ कश्मीरी युवकों ने देशविरोधी नारेबाजी की। इसके साथ ही इन लोगों ने भारतीय सेना की कश्मीर में तैनाती पर भी विरोध जताया। कार्यक्रम में विरोध कर रहे युवाओं ने बुरहान बानी को अपना हीरो बताया था।