लेह एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब CISF के हवाले, चार अगस्त से होगी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा पाने वाले लद्दाख के लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा अब और मजबूत होगी। देश के सबसे ऊंचे वाणिज्यिक हवाई अड्डा की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब चार अगस्त से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हाथों में होगी।
Central Industrial Security Force (CISF) to take over the security of Leh airport from August 5. #Ladakh pic.twitter.com/CNJrZRojZU
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 2, 2020
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 100 जवान अब यहां हर वक्त पहरा देंगे। समुद्र तल से 3,256 मीटर ऊपर स्थित यह एयरपोर्ट भारत के लिए सामरिक और सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित कुशोक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अंतर्गत लाया जाने वाला 64वाँ सिविल हवाई अड्डा होगा। वर्तमान में यह एयरपोर्ट स्थानीय पुलिस द्वारा संरक्षित है।
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने और इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बना था।
अधिकारियों ने बताया कि चार अगस्त को औपचारिक कार्यक्रम में सीआईएसएफ लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा संभालेगा। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन और एएआई तथा लद्दाख केंद्रशासित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।