फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security breach: SBI blocks 6 lakh debit cards, biggest card replacement in Indian banking

ATM में वायरस: SBI ने ब्लॉक किए छह लाख डेबिट कार्ड

Wed, 19 Oct 2016 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Security breach: SBI blocks 6 lakh debit cards, biggest card replacement in Indian banking
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने छह लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सुरक्षा में सेंध करने की वजह से एसबीआई ने यह फैसला किया है। बैंक के सूत्रों के मुताबिक, एसबीआई के नेटवर्क से बाहर के किसी एटीएम से कोई गड़बड़ी है। यह पहली बार हुआ है, जब किसी बैंक को इतने बड़े स्तर पर डेबिट कार्ड ब्लॉक करने पड़े हों। 
विज्ञापन


इस संबंध में एसबीआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर शिव कुमार भसीन ने बताया कि यह सुरक्षा में सेंध की वजह से हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह खराबी उनके बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी नहीं है। उनका कहना है कि कई अन्य बैंकों को भी इस समस्या का दो-चार होना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से चल रही है। भसीन ने बताया कि इस वायरस से कुछ एटीएम प्रभावित हुए हैं। जब लोग वायरस से प्रभावित एटीएम में कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो डेटा चोरी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।   
विज्ञापन

जुलाई तक 20.27 करोड़ डेबि‍ट कार्ड्स जारी कर चुका एसबीआई

Security breach: SBI blocks 6 lakh debit cards, biggest card replacement in Indian banking
रिपोर्टस के मुताबिक, एसबीआई ने जुलाई के आखिर तक 20.27 करोड़ डेबि‍ट कार्ड्स जारी कि‍ए हैं। इसमें से 0.25 फीसदी को ब्लॉक किया गया है। इसमें एसबीआई के स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बि‍कानेर और जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ पटि‍याला शामि‍ल हैं। 

एटीएम के किसी भी गलत इस्तेमाल से बचने के लिए ग्राहकों से तुरंत अपना पिन बदलने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में किसी भी धोखाधड़ी से बचा जा सके। ऐसे में बैंक भी अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अलर्ट कर रहे हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में ही एक महिला ने अपने अकाउंट से 55,000 रुपए निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का खाता स्टेट बैंक ऑफर त्रावणकोर के पट्टम (केरल) ब्रांच में है। 

​महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि 3 और 5 सितंबर को उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले गए। बाद में पुलिस ने बताया कि विदेश में स्थित एटीएम से किसी ने उसके कार्ड से पैसे निकाले हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह समस्या कितनी गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed