फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security beefed up after terror threat on Mudiya Purnima Mela

मुड़िया पूर्णिमा मेले पर आतंकी खतरे को देखते हुए चौकन्ना हुआ प्रशासन

Wed, 13 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up after terror threat on Mudiya Purnima Mela
आतंकवादी

मुड़िया पूर्णिमा मेले पर आतंकी साया मंडरा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जनपदों में शुमार मथुरा में मेले को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के चलते इस बार एटीएस का एक दस्ता भी मेले में निगहबानी करेगा।

विज्ञापन


सुरक्षा और निगरानी के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। वॉच टावर के माध्यम से पूरे मेला परिसर में नजर रखी जाएगी। बड़ी संख्या में सादी वरदी में भी पुलिस वालों को लगाया जाएगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से मथुरा से लेकर गोवर्धन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेले तक जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल लगाया जा रही है। 50 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी चौकस हैं। अब हर रोज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। पूरे मेला परिसर में 10 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। एक बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में होगी। 232 मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। मंगलवार को बैठक के बाद सभी मजिस्ट्रेटों को उनका ड्यूटी पत्र दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed