फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security Alert in BSF: WiFi to Be Removed from Officers Mess, Smart TVs Under Review

सुरक्षा में सेंध की आशंका: बीएसएफ के ऑफिसर्स मेस से वाईफाई हटेगा, स्मार्ट टीवी भी किए जाएंगे बंद; मांगे विकल्प

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:24 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के करीब 200 ऑफिसर्स मेस में लगी वाईफाई सुविधा और स्मार्ट टीवी सिस्टम को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। महानिदेशक प्रवीण कुमार ने संबंधित अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था पर सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
Security Alert in BSF: WiFi to Be Removed from Officers Mess, Smart TVs Under Review
BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लगभग 200 ऑफिसर्स मेस में लगे वाईफाई सिस्टम व स्मार्ट टीवी, डीजी प्रवीण कुमार के रडार पर आ गए हैं। मेस में वाईफाई कनेक्शन और राउटर इंस्टॉल किए गए हैं। वहां पर वाईफाई का पासवर्ड भी डिस्प्ले किया गया है।

विज्ञापन


डीजी इस बात से नाखुश हैं। उन्होंने इच्छा जताई है कि अधिकारी मेस में लगे वाईफाई/राउटर सिस्टम को हटाया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अफसरों से इसके विकल्प को लेकर सुझाव मांगे हैं। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सिस्टम से सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा है। वाईफाई के दुरुपयोग की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


28 फरवरी तक देने हैं सुझाव
डीजी ने मेस में लगे स्मार्ट टीवी पर भी सवाल उठाया। मनोरंजन के लिए लगाए गए टीवी सैट, वाईफाई कनेक्शन से चलते हैं। मेस में लगे वाईफाई कनेक्शन को हटाने बाबत संबंधित अधिकारियों से कमेंट्स मांगे गए हैं। स्मार्ट टीवी चल सकें, इसके लिए वाईफाई का विकल्प क्या हो, यह सुझाव भी मांगा गया है। ये सुझाव 28 फरवरी तक देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NCERT Book Row: न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले हिस्सा पर विवाद, एनसीईआरटी ने मांगी माफी; किताब बिक्री पर रोक

सुरक्षा पर सवाल
बीएसएफ सूत्रों का कहना है कि ऑफिसर्स मेस में लगे वाईफाई का दुरुपयोग न हो, इसके चलते डीजी ने यह सख्त कदम उठाया है। मेस में लगे वाईफाई से कोई व्यक्ति बीएसएफ के संवेदनशील स्थानों, तकनीकी उपकरणों या अन्य तरह के ऐसे फोटो/वीडियो कहीं पर न भेज दें, जिससे बल की सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा पैदा हो जाता है।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed