{"_id":"57285bbd4f1c1bb20c5cce65","slug":"security-agencies-were-ill-prepared-to-anticipate-threats-in-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति की रिपोर्ट: सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही से हुआ पठानकोट हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसदीय समिति की रिपोर्ट: सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही से हुआ पठानकोट हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 May 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट हमले के लिए सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार
- फोटो : PTI
पठानकोट हमले की जांच के लिए बनाई गई गृह मंत्रालय की संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में पठानकोट हमले के लिए सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराने के साथ-साथ उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संसदीय समिति के चेयरमैन प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा है कि समिति यह नहीं समझ पा रही कि आखिर आतंकी पठानकोट तक कैसे पहुंचे, जबकि आतंकी हमला होने की आशंका के चलते पहले ही अलर्ट भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने हमले से निपटने के लिए सही से तैयारी नहीं की थी। उन्होंने पठानकोट एयरबेस के अधिकारियों से बातचीत की तो उन लोगों को कहना था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हो सकता है।
विज्ञापन
भट्टाचार्य ने कहा कि अगर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सही कदम उठाए जाते तो स्थिति कुछ और होती। उनके अनुसार जब समिति पठानकोट पहुंची तो पाया कि एयरबेस की सुरक्षा मजबूत नहीं है। भट्टाचार्य ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
संसदीय समिति की रिपोर्ट के बाद गृह राज्यमंत्री किरेन रिजेजू ने कहा है कि वह समिति की तरफ से सुरक्षा को लेकर दिए गए सुझावों ध्यान देते हुए जरूरी कदम उठाएंगे।
We will ensure that all those concerns are addressed properly and with seriousness. We will take steps: Kiren Rijiju,MoS Home #Pathankot
— ANI (@ANI_news) May 3, 2016
आपको बता दें कि पठानकोट हमला 2 जनवरी 2016 को हुआ पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुआ था, जो पूरी तरह से 5 जनवरी 2016 को खत्म हुआ। इस हमले में 7 सुरक्षा कर्मियों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। साथ ही हमला करने वाले 6 आतंकियों को मार गिराया गया था।