फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second Phase of the 2023-24 Annual Budget Session VP Jagdeep Dhankhar holds all party meeting his residence

बजट सत्र: उपराष्ट्रपति के आवास पर सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रहा विपक्ष

Sun, 12 Mar 2023 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

विपक्षी दल सीबीआई और ईडी द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ हाल ही में की गई छापेमारी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा सकते हैं, जिनमें से कुछ से पूछताछ की गई और यहां तक कि विभिन्न मामलों में गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञापन
Second Phase of the 2023-24 Annual Budget Session VP Jagdeep Dhankhar holds all party meeting his residence
उपराष्ट्रपति के आवास पर सर्वदलीय बैठक - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 2023-24 के वार्षिक बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले अपने दिल्ली आवास में सर्वदलीय बैठक की। बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा। इसको लेकर सरकार ने जोर देकर कहा कि उसकी प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित कराना है। वहीं, विपक्ष भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों जैसे मुद्दों को उठाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

हिंडनबर्ग-अदाणी मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगना जारी रखेगा विपक्ष
बजट सत्र के पहले चरण में हिंडनबर्ग-अदाणी मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। इस मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों की दोनों सदनों में क्या रणनीति होगी, इसको लेकर उनकी सोमवार सुबह बैठक होगी। कांग्रेस नेता के. सुरेश ने कहा कि उनकी पार्टी हिंडनबर्ग-अदाणी मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगना जारी रखेगी, क्योंकि वह चुप्पी साधे हुए है। मुख्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने पर जोर दे रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का मुद्दा उठा सकते  हैं विपक्षी दल
विपक्षी दल सीबीआई और ईडी द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ हाल ही में की गई छापेमारी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा सकते हैं, जिनमें से कुछ से पूछताछ की गई और यहां तक कि विभिन्न मामलों में गिरफ्तार भी किया गया। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: उपराष्ट्रपति बोले- लोकसभा के बारे में झूठी अफवाह को कैसे करें बर्दाश्त, सोचो छाती पर कितना सांप लोटता होगा

'वित्तीय विधेयक को पारित कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता'
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वित्तीय विधेयक को पारित कराना है। उन्होंने कहा कि रेलवे, पंचायती राज, पर्यटन, संस्कृति और स्वास्थ्य सहित मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। स्पीकर ओम बिरला बाद में गिलोटिन लागू करेंगे, जिसके बाद अनुदान की सभी बकाया मांगों, चाहे उन पर चर्चा हो या न हो, को मतदान के लिए रखा जाएगा और पारित किया जाएगा।

एक महीने के अवकाश के बाद हो रही संसद की बैठक
उन्होंने कहा, "इसके बाद हम वित्त विधेयक पारित कराएंगे। उसके बाद हम विपक्ष की मांगों पर गौर करेंगे... सरकार की पहली जिम्मेदारी वित्त विधेयक को पारित कराना है। इसके बाद हम विपक्ष की मांगों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।" सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और इसके छह अप्रैल तक चलने की संभावना है। संसद की बैठक एक महीने के अवकाश के बाद हो रही है, जिसके तहत विभिन्न संसदीय समितियों को विभिन्न मंत्रालयों के लिए केंद्रीय बजट में किए गए आवंटनों की जांच करने की अनुमति दी गई है। 


2023-24 के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए भी बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री
सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2022-23 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों- दूसरी खेप को पेश करेंगी। वह लोकसभा में वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए भी बजट पेश करेंगी। केंद्र शासित प्रदेश वर्तमान में केंद्रीय शासन के अधीन है। इन दोनों विषयों को सोमवार के लिए लोकसभा के आदेश पत्र में सूचीबद्ध किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर 'लोकतंत्र की हत्या के भयावह प्रयास' करने का आरोप लगाया था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से उप-राष्ट्रपति निवास पर मुलाकात की। राज्यसभा अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद विपक्ष के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बैठक एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने (जगदीप धनखड़) बजट सत्र के दूसरे भाग को चलाने में सभी को किस प्रकार सहयोग करना चाहिए, इस पर कुछ बातें कीं। इस दौरान खरगे ने बताया कि कल विपक्ष की बैठक होगी और उसके बाद कांग्रेस की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed