फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second phase of election for rural local bodies in Tamil Nadu started for 158 Panchayat Unions

तमिलनाडु: स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

Mon, 30 Dec 2019 11:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Second phase of election for rural local bodies in Tamil Nadu started for 158 Panchayat Unions
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं - फोटो : ANI

देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। मतदान शाम को पांच बजे तक दिया जा सकेगा। 158 पंचायतों के लिए 25,008 मतदान केंद्रों पर मतदान किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 1.28 करोड़ मतदाता आज अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे।

विज्ञापन

 


38,916 पंचायत सदस्य, पंचायत यूनियनों के 2,544 सदस्य और जिला पंचायतों के 255 वार्ड सदस्य चुनावी मैदान में हैं। तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के मतदान 27 दिसंबर को हुए थे। जिसमें मतदाता प्रतिशत 76.19 रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर 495 उड़न दस्ते और 60,918 पुलिसवालों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले निर्वाचन आयुक्त ने मतदान के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि पहले चरण में 31,698 मतदान केंद्रों पर और दूसरे चरण में 32,092 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि शेष मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लगभग 2,33,000 मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा और प्रत्येक जिलों में एक आईएएस अधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आगे कहा था कि दो चरणों में 2,31,890 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed