फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second highest June rain in ten years records in Mumbai

मुंबई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, जून में बारिश का 97 फीसदी कोटा पूरा

Sun, 30 Jun 2019 10:00 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Second highest June rain in ten years records in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

इस बार मानसून काफी देरी से आया, लेकिन दो दिनों में ही इसने काफी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बारिश ने कुछ ही दिनों में जून महीने के औसत का 97 फीसदी कोटा पूरा कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ऑब्जर्वेटरी में सांताक्रूज में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 234.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


ये 2015 के बाद से एक दिन में होने वाली सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 2015 में 19 जून को मुंबई में 283.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। ये 10 साल में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक बारिश है।

विज्ञापन

97 फीसदी बारिश हो चुकी है

मौसम विभाग के अनुसार ठाणे और नवी मुंबई में भी भारी बारिश देखी गई है। ठाणे में 237.5 मिलीमीटर और नवी मुंबई में 245.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बता दें 204.5 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश को भारी बारिश कहा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जून में होने वाली औसत बारिश का 46 फीसदी 24 घंटे के अंदर ही हो गया है। मंगलवार से अब तक औसत की 97 फीसदी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। लेकिन शनिवार के मुकाबले बारिश रविवार को हल्की होगी। हल्की बारिश के अलावा तेज हवाएं और घने बादल छाने की भी संभावना है। तेज हवाओं को लेकर मछुआरों को सतर्क कर दिया गया है।

तेज बारिश के आसार

रीजनल इंडिया मौसम विभाग के उपमहानिदेशक केएस होसिलकर का कहना है कि पश्चिमी तट पर मानसून तीव्र तो है लेकिन सक्रिय नहीं है। तेज और ऊंची पश्चिमी हवाओं के कारण बारिश बरकरार है। अगर दक्षिणी गुजरात की बात करें तो वहां चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी पर कम हवा के दबाव के कारण दो से छह जुलाई के बीच राज्य के अंदरूनी इलाकों में बढ़ी हुई बारिश होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed