फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second Air Force plane leaves El Arish airport with emergency aid

Gaza: गाजा के पीडितों के लिए भारत ने भेजी आपात सहायता सामग्री, C-17 विमान मिस्र के हवाई अड्डे के लिए रवाना

Sun, 19 Nov 2023 03:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 03:20 PM IST
सार

हमास और इस्राइल युद्ध के कारण प्रभावित गाजा में रहने वाले फलस्तीनी नागरिकों के लिए भारत ने आपातकालीन सहायता भेजी है। एयरफोर्ट का सी-17 विमान मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन
Second Air Force plane leaves El Arish airport with emergency aid
एयरफोर्स का दूसरा विमान आपातकालीन सहायता लेकर एल अरिश हवाई अड्डा रवाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजा के लिए आपातकालीन सहायता लेकर एयरफोर्स का दूसरा विमान मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। सी-17 विमान गाजा में चल रहे इस्राइल-हमास युद्ध में फंसे नागरिकों के लिए 32 टन सहायता लेकर रविवार को रवाना हुआ।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया पोस्ट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हम फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता देना जारी रखेंगे। मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए सी-17 विमान 32 टन सहायता लेकर रवाना हुआ। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें भारत ने इससे पहले इस्राइली बलों के हमलों के कारण फंसे नागरिकों के लिए 38 टन मानवीय राहत भेजी थी। सहायता पैकेज में तरल पदार्थ और दर्द निवारक दवाएं शामिल थीं। लगभग 32 टन वजनी आपदा राहत सामग्री में अन्य वस्तुओं के अलावा टेंट, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, जल शोधन गोलियाँ भी शामिल थीं।

बागची बोले- भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए भेजी मानवीय सहायता
सोशल मीडिया पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजता है। फलस्तीन के लोगों के लिए 32 टन आपदा राहत सामग्री मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, स्वच्छता सुविधाएं और जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि भारत क्षेत्र में प्रभावित नागरिकों को अधिक मानवीय सहायता भेजने की योजना बना रहा है। भारत ने गाजा में चल रहे सैन्य अभियानों में नागरिक हताहतों से बचने की जरूरत पर जोर दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया की घटनाओं से नई चुनौतियां उभर रही हैं। उन्होंने सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हमास के आतंकवादी हमलों की भारत की निंदा को दोहराया और रेखांकित किया कि नई दिल्ली ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed