फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seat Sharing: Aam Aadmi Party using Congress for its political expansion at name of India alliance

Seat Sharing: आम चुनाव के जरिए किस तरह AAP का विस्तार चाहते हैं केजरीवाल? गुजरात-हरियाणा में दावेदारी के मायने

Tue, 09 Jan 2024 07:12 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हरियाणा के एक कांग्रेस नेता ने अमर उजाला से कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी दोबारा बहुत मजबूत हुई है। आम आदमी पार्टी भी इस जमीनी बदलाव को समझ रही है। यही कारण है कि भगवंत मान अब कांग्रेस को 6 सीटें तक देने को तैयार हो चुके हैं...
loader
Seat Sharing: Aam Aadmi Party using Congress for its political expansion at name of India alliance
Seat Sharing - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। केजरीवाल की पार्टी दिल्ली और पंजाब के साथ हरियाणा और गुजरात में भी सीटों की दावेदारी कर रही है। 8 जनवरी को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली में दो और पंजाब में छह सीटें देने का प्रस्ताव रखा है, जबकि इसके बदले में वह हरियाणा में तीन और गुजरात में पांच सीटें मांग रही है।   

आम आदमी पार्टी की तरफ से संदीप पाठक, आतिशी मारलेना और सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली-पंजाब में वह सत्ता में है और मजबूत स्थिति में है। वह यहां पर कांग्रेस को जगह दे रही है, तो इसके बदले में उसे गुजरात और हरियाणा में अपने लिए सीटें चाहिए। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने अपने लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी एक-एक सीट की मांग की है।  

दिल्ली में हम मजबूत- कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि अरविंद केजरीवाल यह गलतफहमी फैलाना चाहते हैं कि दिल्ली में वे मजबूत हैं। जबकि असलियत यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी और आम आदमी पार्टी हर जगह तीसरे स्थान पर रही थी। उनके ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। ऐसे में उन्हें यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वे दिल्ली में मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस तीन से चार सीटों की मांग कर रही है जिसके बिना गठबंधन नहीं होगा।

पंजाब में भी मजबूत हुई कांग्रेस

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी। अब पंजाब की परिस्थितियां बदल चुकी हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले जाएगी तो उसे पंजाब में संभवतः उसे एक-दो सीटों पर ही सफलता मिलेगी। पंजाब में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हरियाणा के एक कांग्रेस नेता ने अमर उजाला से कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी दोबारा बहुत मजबूत हुई है। आम आदमी पार्टी भी इस जमीनी बदलाव को समझ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस को खत्म पार्टी करार देने वाले भगवंत मान अब कांग्रेस को 6 सीटें तक देने को तैयार हो चुके हैं।

अपनी स्थिति मजबूत होते देख पंजाब कांग्रेस के नेता राज्य में कोई गठबंधन नहीं चाहते। उनका कहना है कि यदि केजरीवाल से समझौता किया, तो भगवंत मान सरकार के भ्रष्टाचार और असफलता की कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। उनके मुताबिक, यदि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कोई सफलता नहीं मिलेगी, जिसकी संभावना बहुत ज्यादा है, तो इससे विधानसभा चुनाव में भी उनकी दावेदारी मजबूत होगी। जबकि आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से पार्टी उसी तरह समाप्त हो जाएगी, जिस तरह वह दिल्ली में हुई है। जबकि यदि कांग्रेस के सहारे आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटें पा लीं, तो उनकी जड़ें हमेशा के लिए मजबूत हो जाएंगी।

'हरियाणा-गुजरात में पैर जमाने का अवसर देना खतरनाक'

कांग्रेस नेता के अनुसार, इस समय शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल की हालत सबसे खराब दौर में है। इस समय उन्हें कोई सहारा देना उन्हें संजीवनी देने जैसा होगा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत के बाद भी पांव जमाने में सफल नहीं हो पाई है। जबकि गुजरात में उसे पांच विधानसभा सीटों पर सफलता मिल गई थी, लेकिन अब वहां भी वह कमजोर हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को हरियाणा-गुजरात में सीटें देना कांग्रेस के लिए आत्मघाती कदम होगा।  

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी एक-एक सीट मांग रही है। इसी मांग के कारण बैठक में सीटों के समझौते पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के कंधे पर बैठकर दूसरे राज्यों में अपना विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस सहयोगियों के सामने ज्यादा झुक कर ही उत्तर प्रदेश और बिहार में कमजोर हुई है। इस समय भी सीटों के समझौते में सहयोगी दल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में उसे दबाकर ज्यादा सीटें हासिल करना चाहते हैं, लेकिन अब वह यही गलती नहीं दोहराएगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनका सभी सहयोगी दलों के साथ सम्मानजनक समझौता होगा और इसके दम पर वे भाजपा को हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed