फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SDPO constable booked in LLB exam impersonation case in Jalna

Maharashtra: एसडीपीओ की जगह कांस्टेबल ने दी एलएलबी की परीक्षा, दोनों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 10:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 10:15 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता रीमा खरात ने बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (बीएएमयू) में खिराड़कर और मांडलिक के खिलाफ शिकायत दी थी।

विज्ञापन
SDPO constable booked in LLB exam impersonation case in Jalna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना इलाके में एक कांस्टेबल पर धोखाधड़ी कर अपने साथी की परीक्षा देने का आरोप लगा है। इस मामले में जालना स्टेशन पुलिस ने एसडीपीओ और कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  भक्त कॉलेज में 4 से 8 फरवरी के बीच एलएलबी की परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि एसडीपीओ सुधीर खिराड़कर की जगह कांस्टेबल सोमनाथ मांडलिक ने धोखाधड़ी कर एलएलबी की परीक्षा दी। उस दौरान एसडीपीओ सुधीर खिराडकर कथित तौर पर अपनी आधिकारिक ड्यूटी पर थे। आरोप है कि पहचान छिपाकर सोमनाथ मांडलिक ने एलएलबी की उनकी जगह परीक्षा दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता रीमा खरात ने बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (बीएएमयू) में खिराड़कर और मांडलिक के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय की तरफ से एक जांच समिति गाठित की गई थी। जांच में सामने आया कि मांडलिक ने उनकी जगह परीक्षा दी थी। पुलिस अधिकारी कहा कि सोमवार को दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।  इस मामले की जांच इंस्पेक्टर एमए सैय्यद को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed