फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scuffle breaks out between Cong BJP workers during protest one injured Know all about it

Telangana: बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद में भिड़े कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता, हाथापाई में एक घायल

Tue, 07 Jan 2025 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 09:38 PM IST
सार

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ता भी अपने पार्टी कार्यालय से बाहर आ गए और उनके बीच हाथापाई हो गई, जिसमें कुछ ने लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Scuffle breaks out between Cong BJP workers during protest one injured Know all about it
रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें कथित तौर पर पथराव में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना के बाद भाजपा और सत्तारूढ़ सरकार के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिधूड़ी का पुतला जलाने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता अचानक भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ गए और उसमें घुसने का प्रयास किया, जबकि उनमें से कुछ ने भाजपा कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव भी किया। भाजपा के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट आई, जबकि पार्टी नेताओं ने दावा किया कि तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है कि वास्तव में क्या हुआ था।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ता भी अपने पार्टी कार्यालय से बाहर आ गए और उनके बीच हाथापाई हो गई, जिसमें कुछ ने लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले दर्ज करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कुछ भाजपा कार्यकर्ता जवाबी विरोध में राज्य कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन की ओर बढ़े और सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे बैनर फाड़ दिए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया और पुलिस वाहनों में ले गए। कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यालय यहां नामपल्ली में पास में स्थित हैं। 

केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने भाजपा कार्यालय पर हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से घटना पर लोगों को स्पष्टीकरण देने की मांग की। किशन रेड्डी ने एक वीडियो बयान में आरोप लगाया कि जब भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने शहर के पुलिस आयुक्त से पूछा कि क्या पुलिस का व्यवहार उचित है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने बिधूड़ी की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि विरोध लोकतांत्रिक होना चाहिए और किसी भी तरह का हमला जायज नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। बिधूड़ी की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पीसीसी अध्यक्ष से बात की है और उन्हें विरोध प्रदर्शन की घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed