{"_id":"5f6596cef510e63899012079","slug":"scrub-typhus-disease-in-noklak-district-of-nagaland-618-positive-case-were-reported-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड: कोरोना के अलावा स्क्रब टायफस के मामले, अब तक पांच लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागालैंड: कोरोना के अलावा स्क्रब टायफस के मामले, अब तक पांच लोगों की मौत
Sat, 19 Sep 2020 10:57 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
नागालैंड में स्क्रब टाइफस रोग टेस्ट पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के बीच नागालैंड के नोकलोक जिले में स्क्रब टायरस के मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। नोकलाक के अनुुविभागीय अधिकारी (सिविल) सी फुनियांग ने कहा कि नोकलाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डाटा इकट्ठा किया गया है।
विज्ञापन
जिले में जनवरी से लेकर अब तक स्क्रब टायपस के 618 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वेक्टर जनित इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने डाटा इकट्ठा किया है। सी फुनियांग ने कहा कि कम से कम पांच लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस पिस्सू के काटने से होता है। यह पिस्सू घास और झाड़ियों और चूहे के रहने वाले स्थानों में पाया जाता है। घास और झाड़ियों में घूमना, जंगलों में कैंपिंग करना, घास और जंगलों में पूरे तन को न ढकने के कारण लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। स्क्रब टायफस के मुख्य लक्षण बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना और मांसपेशियों में जकड़न है। पिस्सू के काटने के स्थान पर त्वचा काली होने के बाद घाव बन जाता है।
विज्ञापन