फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scorching rain in UP, Uttarakhand today, pleasant weather in Delhi as well

यूपी, उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश के आसार, दिल्ली में भी सुहाना मौसम

Tue, 23 Jun 2020 05:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
Scorching rain in UP, Uttarakhand today, pleasant weather in Delhi as well
फाइल फोटो - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में मानसून यूपी और उत्तराखंड में आगे बढे़गा। इससे राष्ट्रीय राजधानी में मौसम सुहाना रहेगा और दिल्ली वासियों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के उप निदेशक आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा, मानूसन 24-25 जून तक समूचे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सक्रिय हो जाएगा। इन क्षेत्रों में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश होगी और आंधियां चलेंगी। 27 जून तक समूचे भारत में मानसून सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से राजधानी दिल्ली में सुबह बारिश से मौसम खुशमिजाज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी ओडिशा और आसपास चक्रवाती प्रसार देखने को मिला है। यह अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से मानसून मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड में तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा समूचे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के ज्यादातर हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं देश के दक्षिणी पठारी हिस्से में अगले चार से पांच दिनों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शिमला: प्री मानसून बौछारों के बीच आज से अंधड़-भारी बारिश की चेतावनी

प्री मानसून की बौछारों के बीच हिमाचल में मंगलवार से अंधड़ और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 से 25 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का भी पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी भी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने से मैदानी जिलों में गर्मी के प्रकोप के आंशिक कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह अगले दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 34.8, कांगड़ा-बिलासपुर-चंबा में 34.0, हमीरपुर में 33.8, सुंदरनगर में 33.2, मंडी में 32.6, सोलन में 31.5, नाहन में 30.9, मनाली में 29.6, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 25.7, कल्पा में 27.0, केलांग में 23.4 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.4, ऊना में 23.2, कांगड़ा में 22.8, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.3, मंडी में 19.0, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.5, कल्पा में 11.8 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed