{"_id":"5934f9594f1c1bdb1c9c7743","slug":"scorching-heat-breaks-the-29-years-record-in-north-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झुलसाती गर्मी ने तोड़ा 29 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में 6 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
झुलसाती गर्मी ने तोड़ा 29 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में 6 लोगों की मौत
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
झुलसाती गर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने बीते 29 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून माह का रविवार सबसे अधिक गर्म रहा। सूर्य के कड़े तेवर से अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को साइबर सिटी का तापमान राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जैसेलमेर, बारमेर से अधिक रहा। वर्ष 1993 के बाद पहला मौका है जब साइबर सिटी में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। 1993 में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जालोर जिले के बोकड़ा गांव में तो गर्मी का कहर
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लेकिन राजस्थान के जालोर जिले के बोकड़ा गांव में तो गर्मी का वीभत्स रुप देखने को मिला है। इस गांव में बीते 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह सभी मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है। इनमें से चार उम्रदराज लोग थे व एक महिला करीब 45 वर्षीय थी। सभी के परिवारजन का कहना है कि गर्मी के कारण नाक से खून निकलने लगा व उल्टी होने लगी। गांव में उपयुक्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण इन लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पांच महिलाएं व एक पुरुष सम्मलित है। मृतकों में मूल कंवर (80), मोरकी देवी (45), भोलाराम (70), उमराव कंवर (60), भंवर कंवर (80) व पांची देवी (70) सम्मलित है।

दिल्ली-गुरुग्राम में पारा 47 के पार
Scorching Heat
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दोपहर तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही शदीद गर्मी की वजह से जनजीवन बेहाल है और उन्हें पंखे तथा कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
सुबह से लेकर शाम तक लू चल रही है। किसी वक्त भी राहत की लोगों को नहीं मिल रही है। शाम 05.00 बजे भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शाम छह बजे तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हाईवे और एक्सप्रेस भी सुनसान पड़े थे। लू के थपेड़ों की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दोपहर की तेज धूप त्वचा को इतनी चुभ रही है कि लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया

शिमला में पारा 42 के पार, देहरादून भी तप रहा
झुलसाती गर्मी
गर्मी ने अपना प्रकोप फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिल्स क्वीन शिमला के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री पहुंच गया है। रविवार और सोमवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
ऐसे में अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। छह से नौ जून तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। उधर, छह जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।
देहरादून में भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार
राजधानी में तेज धूप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले इस सीजन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पांच जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी चार और पांच जून को ऐसा ही मौसम रहेगा।
छह, सात और आठ जून को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी। देहरादून सहित सभी मैदानी जिलों मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

चंडीगढ़ में पारा 45 के पार, हरियाणा-पंजाब में लू की चेतावनी
झुलसाती गर्मी
राहत के तीसरे दिन बाद ही गर्मी ने सबको झुलसा कर रख दिया है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। रविवार का तापमान अब तक के जून महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले एक जून 2012 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार रात का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पंजाब-हरियाणा में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के सभी शहरों में लू चलेगी। रविवार को भी लोगों को लू से जूझना पड़ा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
छह की शाम से मिलने लगेगी राहत
झुलसा देनी वाली गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने के भी आसान बन रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में तेज आंधी के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। करीब सात से आठ डिग्री अधिकतम तापमान गिर सकता है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिर सकता है।

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
झुलसाती गर्मी
जीएमसएच 16 के मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने बताया कि मानव शरीर का थर्मल पॉइंट 97.7 से 99.5 फॉरेनहाइट होता है। शरीर का तापमान इस स्तर से अधिक होने पर हीट स्ट्रोक होता है। इसमें मरीज को हाई फीवर हो जाता है और बेहोशी आने लगती है। तुरंत इलाज न होने पर मरीज की जान भी जा सकती है।
ये सावधानियां बरतें
- अगर पैरासिटमॉल खाने के बाद भी बुखार न उतरे, तो यह हीट स्ट्रोक का लक्षण होता है। ऐसी स्थिति में मरीज को ठंडा पानी पिलाने के साथ ठंडे पानी से शरीर पोछना चाहिए और तुरंत अस्पताल लाना चाहिए।
- हीट स्ट्रोक शरीर में पानी की मात्रा की कमी के कारण होता है। इस भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर साफ पानी लेकर जरूर निकलें।
- हीट स्ट्रोक से हाई फीवर के कारण ब्रेन डैमेज होने का खतरा रहता है। ऐसे में तेज धूप में सिर को ढककर रखें। खाली पेट घर से बाहर न जाएं।