सिंधिया का एलान : यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में एयरपोर्ट बनेंगे, उड़ान योजना की मियाद नवंबर तक बढ़ाई
नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के चार शहरों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। यूपी के कुशीनगर में बनने वाला एयरपोर्ट बुद्धिस्ट सर्किट का केंद्र बिंदु होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मंत्रालय की योजनाओं व कार्यों को लेकर गुरुवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने देश में चार नए एयरपोर्ट बनाने व 'उड़ान' योजना की मियाद 30 अगस्त से बढ़ाकर 30 नवंबर करने की घोषणा की। नए एयरपोर्ट में से एक यूपी के कुशीनगर में बनेगा।
We'll lay the foundation of 4 new airports. First would be the airport in Kushinagar (UP), it'll have the capacity for successful landing of Airbus 321 and Boeing 737 flights. Kushinagar will become the focal point of Buddhist circuit: Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia pic.twitter.com/y6GDv9BRc1
— ANI (@ANI) September 9, 2021विज्ञापन
सिंधिया ने बताया कि देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 100 दिनी योजना बनाई गई है। इसमें नीतिगत उपाय और हवाई अड्डों के विकास के साथ-साथ हेलीपोर्ट का निर्माण भी शामिल है। यह योजना 16 क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इनमें से आठ क्षेत्र नीतिगत हैं और चार सुधारों से संबंधित हैं। 100 दिन के लक्ष्य भी तय किए गए हैं। इसमें तीन मुख्य लक्ष्य रखे हैं, पहला अधोसंरचना, दूसरा नीति के लक्ष्य और तीसरा लक्ष्य सुधार है।
नागरिक विमानन मंत्री ने बताया कि चार नए एयरपोर्ट में से पहला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यहां एयरबस 321 और बोइंग 737 जैसे विमानों की लैंडिंग हो सकेगी। कुशीनगर बौद्ध सर्किट का केंद्र बिंदु बनेगा। दूसरा एयरपोर्ट देहरादून में बनेगा। जहां 457 करोड़ रुपये की लागत से नई टर्मिनल बिल्डिंग व अन्य कार्य होंगे। इससे हर घंटे यहां 250 की बजाए 1800 यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। तीसरा एयरपोर्ट त्रिपुरा के अगरतला में बनेगा। इस पर 490 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसकी क्षमता अभी 500 यात्री प्रति घंटा है, जो बढ़कर 1200 यात्री प्रति घंटा हो जाएगी। यूपी के जेवर एयरपोर्ट पर कुल 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि इन एयरपोर्ट की आधार शिला केंद्र सरकार की ओर से जल्द रखी जाएगी।