फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists will study on the genetic diversity of Coronavirus

कोरोना की आनुवांशिक विविधता पर वैज्ञानिक करेंगे अध्ययन

Wed, 06 May 2020 05:42 AM IST
संजीव कुमार झा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला , नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला , नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Scientists will study on the genetic diversity of Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दुनिया के 17 से भी ज्यादा देशों के कोरोना वायरस के प्रकार भारत में अब तक मिल चुके है। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने वायरस की आनुवांशिक विविधता को जानने के लिए अध्ययन का फैसला लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का बायोटेक्नॉलोजी विभाग एक हजार और सीएसआईआर 100 सैंपल का अध्ययन करेगा।

विज्ञापन


जबकि आईसीएमआर अलग- अलग राज्यों के सैंपल पर अध्ययन करेगा। इसके लिए संबंधित राज्यों से पॉजीटिव मरीजों के सैंपल मंगाए जाएंगे। आईसीएमआर की डॉ. निवेदिता गुप्ता बताती हैं कि संक्रमण की वृद्धि को समझने के लिए अलग-अलग राज्यों से संक्रमित मरीजों के सैंपल मंगाकर पुणे स्थित एनआईवी लैब में परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी राज्य व केंद्र शासित राज्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कुछ संस्थानों में इस समय कोरोना वायरस की जांच भी चल रही है। 

विज्ञापन
  • कोरोना को समझना है बेहद जरूरी : विशेषज्ञ

डीबीटी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक बताते हैं कि कोरोना को समझना बेहद जरूरी है अन्यथा हम इसे लेकर बेहतर प्रबंधन नहीं बना सकते। हमारे यहां अब तक 17 देशों के कोरोना वायरस मिल चुके हैं। इसलिए सटीक परिणाम मिलने के लिए हमें देश के हर राज्य की स्थिति का पता होना जरूरी है, ऐसा तभी होगा जब हम वहां के संक्रमण का परीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जहां रिकवरी कम, वहां संक्रमण बिल्कुल अलग...

आईसीएमआर के एक वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, दिल्ली, तमिलनाडु में मरीज ज्यादा हैं। सबसे कम रिकवरी दर गुजरात में है। इसके पीछे वजह संक्रमण का स्ट्रेन है जोकि बाकी राज्यों से अलग है।



यहां एल टाइप का स्ट्रेन मिला है जो वुहान में था। जबकि कुछ राज्य में एस स्ट्रेन भी मिला है। ठीक इसी तरह इंदौर में कोरोना का अलग स्ट्रेन मिलने का अंदेशा है क्योंकि वहां यह ज्यादा तीव्र है। अभी इसकी जांच भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed