{"_id":"5fe21b99cc3b95530c24b19f","slug":"scientists-warned-children-are-at-more-risk-of-being-infected-by-the-new-covid-strain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने चेताया, नए कोरोना वायरस स्ट्रेन से बच्चों को संक्रमण का अधिक खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों ने चेताया, नए कोरोना वायरस स्ट्रेन से बच्चों को संक्रमण का अधिक खतरा
Tue, 22 Dec 2020 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल के अंत में चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का एक नया प्रकार ब्रिटेन में पाया गया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें नए वायरस के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इस वीडियो में कोरोना वायरस के इस नए प्रकार के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोरोना के नए स्ट्रेन से बच्चों को संक्रमित होने का खतरा अधिक है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस की मौजूदा वैक्सीन इस नए प्रकार पर भी उतनी ही प्रभावी होगी।
विज्ञापन
Scientists warn children are at more risk of being infected by the new COVID strain pic.twitter.com/5r3MGw1rQO
विज्ञापन विज्ञापन— China Xinhua News (@XHNews) December 22, 2020
कोरोना वायरस का एक नए स्ट्रेन का हाल ही में ब्रिटेन में पता चला है। यह नया स्ट्रेन पिछले वायरस के मुकाबले 50 से 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। बच्चों को इस नए वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि नया वायरस खासतौर पर युवाओं को निशाना बनाता है।
इसे लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संभव है कि नया वायरस, पुराने वायरस की तुलना में मानव कोशिकाओं से अधिक बेहतर तरीके से जुड़ता हो। ऐसे में बच्चों और बड़े लोगों के लिए इस वायरस से खतरे का स्तर बराबर हो जाता है। नया वायरस अधिक संक्रामक है, इसका मतलब यह नहीं है कि अधिक खतरनाक है।