फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists from India, Russia, Brazil, South Africa will collaborate on Covid research

कोरोना से जंग: भारत, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक मिलकर करेंगे अध्ययन

Mon, 26 Jul 2021 10:48 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Jul 2021 10:48 PM IST
सार

इन देशों के वैज्ञानिक कोरोना को लेकर अनुसंधान, दवाओं को विकसित करने या उनका पुन: उपयोग करने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
Scientists from India, Russia, Brazil, South Africa will collaborate on Covid research
कोविड रिसर्च(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका अब मिलकर काम करेंगे। इन देशों के वैज्ञानिक कोरोना को लेकर अनुसंधान, दवाओं को विकसित करने या उनका पुन: उपयोग करने में सहयोग करेंगे। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है। 

विज्ञापन


विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के बयान के अनुसार, कोविड-19 के खिलाफ नई कुशल दवाओं की खोज के लिए जैव सूचना विज्ञान, कार्बनिक रसायन विज्ञान, औषधीय रसायन विज्ञान, ड्रग स्क्रीनिंग और पैरासिटोलॉजिस्ट के विशेषज्ञों का एकसाथ मिलकर काम करना इस जंग में बहुत अहम साबित होगा।
विज्ञापन


विभाग ने बयान में कहा कि ब्रिक्स देशों के विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के प्रयासों, ज्ञान और अनुभव से स्वास्थ्य प्रणाली और स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि भारत, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक मुख्य प्रोटीज और आरएनए प्रतिकृतियों के खिलाफ सीसा यौगिकों के पुनर्निमाण, उस एंजाइम जो एसएआरएस-सीओवी-2 के आरएनए की प्रतिकृति को उत्प्रेरित करता है के सत्यापन और संश्लेषण के लिए मिलकर काम करेंगे।

इस अध्ययन में कोशिकाओं में संक्रमण के दौरान वायरस की परिपक्वता और प्रसार दोनों को बाधित करने और कोविड की नई दवाओं के उत्पादन में मदद मिलेगी। बता दें कि डब्ल्यूएचो द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के कुछ महीने बाद सार्स-कोव-2 का प्रकोप देखने को मिला था।


वैज्ञानिक कोरोना से संबंधित जैव रासायनिक प्रक्रियाओं की परख भी करेंगे। इस शोध में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भी मदद करेगा, ताकि कोविड-19 संकट का समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed