फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists cooked hotdog on the volcano, video viral on social media

ज्वालामुखी: वैज्ञानिकों को भूख लगी तो लावा पर ही पका लिया हॉटडॉग, वीडियो वायरल

Thu, 25 Mar 2021 06:09 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 06:09 AM IST
सार

  • आइसलैंड की राजधानी रेकेविक में 800 साल बाद बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ
  • वैज्ञानिकों ने बन और सॉसेज को गर्म लावे पर ही ग्रिल किया और टोमैटो सॉस के साथ इसका लुत्फ उठाया

विज्ञापन
Scientists cooked hotdog on the volcano, video viral on social media
गर्म लावे पर हॉटडॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जांच को पहुंचे वैज्ञानिकों को भूख लगी तो गर्म लावे पर ही हॉटडॉग पकाकर खा लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


आइसलैंड की राजधानी रेकेविक में 800 साल बाद बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। यहां लगातार लावा बह रहा है। इसकी जांच के दौरान ही वैज्ञानिकों को भूख लगी। आसपास दूर तक कोई गांव-शहर भी नहीं था। पर उनके बैग में बन और चिकेन सॉसेज पड़े थे। बस फिर क्या था, उन्होंने बन और सॉसेज को गर्म लावे पर ही ग्रिल किया और टोमैटो सॉस के साथ इसका लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह अनूठा परीक्षण वैज्ञानिकों के मूल परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। लेकिन भूख लगने पर उन्होंने लावा में अपना यह खाना पकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चट्टानों को भी पिघला देता है लावा
लावा आमतौर पर 700 से 1250 डिगी सेल्सियस तक गर्म होता है। यह कई धातु और चट्टानों को पिघला देता है और बहते हुए आगे बढ़ता है। आइसलैंड के कीलिर पर्वत पर यह ज्वालामुखी विस्फोट हो रहा है। इसकी वजह से यहां फरवरी महीने से हर दिन सैकड़ों बार हल्के से मध्यम भूकंप दर्ज हो रहे है। विस्फोट का राष्ट्रीय टीवी चैनल आरयूवी पर सीधा प्रसारण हो रहा है।


स्वाद हुआ गंध से बेस्वाद
पके हुए हॉट डॉग को वैज्ञानिकों ने बेहद बेस्वाद बताया। इसमें ज्वालामुखी की राख की गंध भर गई है। हालांकि, लावा में पकने की वजह से यह अनूठे नारंगी रंग में ढल रहे हैं जो अनअपेक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed