फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists at the SN Bose National Centre for Basic Sciences have developed a nanomedicine claims to treat covid19 patients

कोलकाता के वैज्ञानिकों ने बनाई नैनो मेडिसिन, दावा- कोरोना के उपचार में साबित हो सकती है रामबाण

Fri, 01 May 2020 04:49 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 May 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
Scientists at the SN Bose National Centre for Basic Sciences have developed a nanomedicine claims to treat covid19 patients
कोविड मरीजों के लिए नैनो मेडिसिन (सांकेतिक) - फोटो : social media

सुभाष चंद्र बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेसज कोलकाता (एसएनबीएनसीबीएस) के वैज्ञानिकों ने बहुत सुरक्षित और प्रभावी नैनोमेडिसिन विकसित करने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना के उपचार में रामबाण साबित हो सकती है।

विज्ञापन


नैनोमेडिसिन स्थिति के अनुसार हमारे शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पेसीज (आरओएस) को घटा और बढ़ा सकने में सक्षम है। शरीर के भीतर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बदलने के गुणों के चलते कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में यह सहायक सिद्ध हो सकती है। जानवरों पर इस दवा के सफल प्रयोग के बाद अब इसे मनुष्यों पर जांचने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में इसके प्रयोग की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


इस दवा को बनाने में नींबू जैसे अर्क और मैगनीज साल्ट के नैनोपार्टिकल्स का प्रयोग किया गया है। इसके तहत नैनोटेक्नॉलाजी के विभिन्न तरीकों का प्रयोग करते हुए मैगनीज और साइट्रेट का महत्वपूर्ण मिश्रण की मदद से नैनोमेडिसिन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं में परीक्षण के दौरान नैनोमेडिसिन द्वारा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की बढ़ोतरी सराहनीय रही है। ऐसे में नवजात बच्चों में पीलिया सहित कई रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। चूहों पर किए गए एक परीक्षण में नैनोमेडिसिन सुरक्षित एवं त्वरित पाया गया। इसके प्रयोग के महज ढाई घंटे के भीतर पीलिया का स्तर नीचे चला गया। इससे यह स्तनपायियों में रिएक्टिव आक्सीजन स्पेसीज( आरओएस) को नियंत्रित वृद्धि की यही क्षमता कोरोना सहित वायरस संक्रमणों को नियंत्रित करने में नैनोमेडिसन के प्रयोग की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed