फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools in Maharashtra and Kolkata received Bomb Hoax Call, premises evacuated

Bomb Hoax Call: महाराष्ट्र और कोलकाता में स्कूलों को मिली बम की धमकी, खाली कराए गए परिसर; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jun 2025 07:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 07:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बुधवार को कई स्कूलों में बम की धमकी मिली की खबर सामने आई हैं। बम की धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन
Schools in Maharashtra and Kolkata received Bomb Hoax Call, premises evacuated
फर्जी बम धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने छुट्टी घोषित कर दी और छात्रों को घर भेज दिया। पुलिस ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली और धमकियों को फर्जी बताया। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी स्कूल को बुधवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, जांच के बाद ये धमकी फर्जी निकली।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके में स्थित कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और तालटोला स्थित कलकत्ता बॉयज स्कूल को ईमेल मिले थे, जिसमें दावा किया गया था कि कक्षाओं के बीच दोपहर में बम फटेंगे। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आनंदपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और तलतला की एक अन्य टीम कलकत्ता बॉयज स्कूल पहुंची।
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने की जांच
खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने दोनों परिसरों और उनके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली। वहां कोई भी धमकी वाली चीज नहीं मिली। यह एक धोखा था। दोनों शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों ने धमकी मिलने के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय को सूचित किया था। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निजी स्कूल को बम सेउड़ाने की धमकी निकली फर्जी
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी स्कूल को बुधवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, जांच के बाद ये धमकी फर्जी निकली। मीरा-भयंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) के पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दूरदराज के उपनगर नालासोपारा के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। इसमें स्कूल परिसर में बम रखे जाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रों, शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला। बम का पता लगाने और निपटान दस्ते (बीडीडीएस) के कर्मियों ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। आखिरकार बम की यह धमकी फर्जी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed