फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools colleges set to reopen in these states with drop in Covid-19 cases Haryana Gujarat and Bihar

बड़ी खबर: इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी, जानें कहां-किन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 10 Jul 2021 07:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 07:47 AM IST
सार

कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने और लागू प्रतिबंधों में छूट के बाद कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुलने लगे हैं। गुजरात, हरियाणा और बिहार राज्यों ने बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है

विज्ञापन
Schools colleges set to reopen in these states with drop in Covid-19 cases Haryana Gujarat  and Bihar
स्कूल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। अगले हफ्ते से कई राज्यों में स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे। 16 जुलाई से हरियाणा में स्कूल खुल रहे हैं तो 15 जुलाई से गुजरात सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।  हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की जाएगी। हरियाणा सरकार ने 16 जुलाई से बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


हरियाणा में 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगे। शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्कूल खोले जाने का एलान किया  उन्होंने कहा है कि पहले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जाएंगे।  स्थिति सामान्य रही तो अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुलेंगे। बिहार में 10वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल/कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। अभी 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति होगी। पीटीएम मीटिंग भी ऑनलाइन की जाएगी
विज्ञापन

 


50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य
वहीं गुजरात में भी स्कूल खुलने वाले हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में स्कूलों को खोले जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में 15 जुलाई से कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि,  इस दौरान केवल 50 फीसदी छात्रों को आने की ही अनुमति होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed