फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School Job scam Live Arpita Mukherjee four cars missing, Ed interrogation Partha Chatterjee News in Hindi

SSC Scam: ED की रेड के बाद अर्पिता की चार कारें गायब, गाड़ियों में भी कैश की आशंका

Fri, 29 Jul 2022 12:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही खबरों के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भी भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। 

विज्ञापन
School Job scam Live Arpita Mukherjee four cars missing, Ed interrogation Partha Chatterjee News in Hindi
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक रेड और करोड़ों के कैश की बरामदगी के बाद उनकी चार कारें गायब बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही खबरों के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भी भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। 

विज्ञापन


अब ईडी के अधिकारी इन कारों को तलाशने में जुट गए हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी तलाशी जा रही हैं। बताया जा रहा है ईडी के अधिकारियों ने एक कार को बरामद भी कर लिया है। वहीं जो कारें गायब हुई हैं, उसमें दो खुद अर्पिता के नाम पर हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंची अर्पिता 
ईडी के अधिकारी अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद अर्पिता काफी रो रहीं थी। इसके बाद वह गिर पड़ीं, जिसके बाद ईडी के अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सामने आ रहा है कि पार्थ चटर्जी को भी अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed