{"_id":"656838b234829de6ae094c73","slug":"school-job-scam-cbi-raids-residences-of-tmc-mla-councillors-news-and-updates-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: स्कूल भर्ती घोटाला मामले में CBI की कार्रवाई, टीएमसी विधायक और पार्षदों के आवासों पर छापे मारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: स्कूल भर्ती घोटाला मामले में CBI की कार्रवाई, टीएमसी विधायक और पार्षदों के आवासों पर छापे मारे
Thu, 30 Nov 2023 12:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:54 PM IST
सार
अफसरों ने बताया कि यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई। जिनके घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और दो पार्षदों समेत टीएमसी के कई नेताओं के आवासों पर छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुर्शिदाबाद के डोमकल के विधायक जफीकुल इस्लाम, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता और बिधाननगर नगर निगम के पार्षद देबराज चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी की। अफसरों ने बताया कि यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई। जिनके घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई, उनसे पूछताछ की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में कोलकाता, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार जिलों में और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।