फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School alleged 10 girls of being lesbian but parents rubbished it

10 लड़कियों पर लेस्बियन होने का आरोप, स्कूल ने बाहर निकाला

Tue, 13 Mar 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 13 Mar 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
School alleged 10 girls of being lesbian but parents rubbished it
एक-दूसरे का हाथ पकड़े लड़िकयां

कोलकाता के एक निजी स्कूल ने 10 लड़कियों पर लेस्बियन होने का आरोप लगाते हुए उनका एडमिशन रद्द कर दिया है। स्कूल के इस कदम के बाद लड़कियों के अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि दक्षिण कोलकाता स्थित कमला गर्ल्स स्कूल ने अकारण ही 10 लड़कियों को स्कूल से निकालकर उनका भविष्य खराब कर दिया है। लड़कियों के माता-पिता ने स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

 

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल की ही कुछ छात्राओं ने इन लड़कियों के खिलाफ शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई और छात्राओं ने अपनी गलती स्वीकार भी की है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी आईएएनएस से इस मामले पर हुई बातचीत में हेडमिस्ट्रेस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में लड़कियों ने होमोसेक्सुअलिटी को स्वीकार किया है। प्रबंधन ने सभी छात्राओं से मामले को लिखित में स्वीकार करने के लिए कहा, जिसे उन्होंने मान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हेडमिस्ट्रेस ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य सामूहिक प्रयास द्वारा छात्राओं को सही रास्ते पर लाना है। हालांकि लड़कियों के माता-पिता ने इस तरह के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि हाथ पकड़ना और एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखना होमोसेक्सुअलिटी नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed