फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scholars should write to govt for strong Maratha quota law saysJarange

Maharashtra: जरांगे ने की मराठा कोटा के विशेषज्ञों से अपने विचार साझा करने की अपील, आरक्षण पर किया ये वादा

Mon, 29 Jan 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

मनोज जरांगे ने बताया कि मराठा कोटा के लिए कानून आने वाला है। अगले 15 दिनों में लोगों को अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया है। मराठा कोटा के विशेषज्ञ अपनी राय लिखकर सरकार को भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Scholars should write to govt for strong Maratha quota law saysJarange
मनोज जारांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को विशेषज्ञों से आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को लिखित में अपने विचार साझा करने की अपील की है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी मांगों को मानने के बाद शनिवार को 40 वर्षीय मनोज जरांगे ने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म किया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जबतक मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उन्हें अति पिछड़ा वर्ग को मिलने वाला सभी लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के सदस्यों के रक्त सबंधियों को कुनबी की मान्यता देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिनके पास कुनबी जाति के रिकॉर्ड पाए गए हैं। उन सभी को कुनबी समुदाय का माना जाएगा। जरांगे सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विशेषज्ञों से लिखित में विचार साझा करने की अपील
जरांगे ने 20 जनवरी को जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सारती से विरोध मार्च निकाला था। उन्होंने वाशी में अपना अनशन शुरू किया। हालांकि राज्य सरकार से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म किया। सोमवार को अपने घर की तरफ प्रस्थान करने के दौरान जरांगे ने कहा, 'मराठा कोटा के लिए कानून आने वाला है। अगले 15 दिनों में लोगों को अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया है। मराठा कोटा के विशेषज्ञ अपनी राय लिखकर सरकार को भेज सकते हैं। यह मराठा कानून को मजबूत बनाने में मदद करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जरांगे ने आगे कहा कि मराठवाड़ा में मराठों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'मराठवाड़ा के मराठों को भी आरक्षण जरूर मिलेगा। उन्हें तनावमुक्त रहना चाहिए। कुछ गांवों में हमने पाया कि वहां के रिकॉर्ड जला दिए गए हैं।'


मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री और ओबीसी नेता छगन भुजबल ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर एक बैठक रखी। इस बैठक में ओबीसी सांसद, विधायक और तहसीलदार शामिल हुए। राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ एक फरवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed