फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scheduled Caste student enrollment sees 44% increase from 2014 to 2022 NCBC data

NCBC: 2014 से 2022 तक एससी छात्रों के आंकड़ों में 44% की वृद्धि, अल्पसंख्यक छात्राओं की संख्या बढ़कर 15.2 लाख

Sun, 19 May 2024 08:17 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 08:17 AM IST
सार

शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान केंद्रीय विद्यालयों में ओबीसी छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 34,133 ओबीसी बच्चों ने एडमिशन लिया।

विज्ञापन
Scheduled Caste student enrollment sees 44% increase from 2014 to 2022 NCBC data
एनसीबीसी - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने बताया कि अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के तहत छात्रों के नामांकन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 2014-15 में 46.1 लाख से बढ़कर 2021-22 में 66.2 लाख  हो गई। अल्पसंख्यक छात्राओं के नामांकन में भी वृद्धि देखने को मिली। एनसीबीसी के रिकॉर्ड के अनुसार, 2014-15 में अल्पसंख्यक छात्राओं की संख्या 10.7 लाख से बढ़कर 2021-22 में 15.2 लाख हो गई। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी
शनिवार को जारी बयान में एनसीबीसी के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और वर्तमान के प्रयासों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अल्पसंख्यक महिला छात्रों के अलावा एससी छात्रों के नामांकन में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह 2014-15 के 46.07 लाख से बढ़कर 2021-22 में 66.23 लाख हो गई। इसमें एससी छात्राओं के नामांकन में 51 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। 
विज्ञापन


एसटी छात्रों के नामांकन में 65.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो 2014-15 में 16.41 लाख से बढ़कर 2021-22 में 27.1 लाख हो गई। इसमें एसटी छात्राओं की संख्या में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान केंद्रीय विद्यालयों में ओबीसी छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 34,133 ओबीसी बच्चों ने एडमिशन लिया। इसी अवधि में नवोदय विद्यालयों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया, जिससे 19,710 ओबीसी छात्रों को एडमिशन की सुविधा मिली। 2021-22 में सैनिक स्कूल में 27 प्रतिशत आरक्षण के कारण 1,026 ओबीसी बच्चों को एडमिशन की सुविधा प्राप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि 2021 में एमबीबीएस के एडमिशन में 1,662 ओबीसी छात्र, 2022 में 1,804 छात्र और 2023 में 2,090 छात्र शामिल हुए। वहीं, पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए 2021 में एडमिशन के लिए 2,663 ओबीसी छात्र, 2022 में 3,032 छात्र और 2023 में 3,322 छात्र शामिल हुए थे। एनसीबीसी की डेटा के अनुसार, 2014-15 से  2020-21 तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी छात्रों के नामांकन में 32.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed