फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC to hear plea against order upholding rejection of waqf suits for non-payment of court fees

Supreme Court: अदालत पहुंचा कोर्ट फीस के बिना वक्फ मुकदमों को खारिज करने का मामला, गुजरात HC के आदेश को चुनौती

Sat, 08 Aug 2026 03:21 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 08 Aug 2026 03:21 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब गुजरात हाईकोर्ट के फैसले और वक्फ अधिनियम के तहत कोर्ट फीस के प्रावधान से जुड़े सवाल पर आगे सुनवाई होगी। छह सप्ताह बाद मामले की अगली सुनवाई में इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की दलीलें सामने आएंगी। 

विज्ञापन
SC to hear plea against order upholding rejection of waqf suits for non-payment of court fees
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है, जिसमें कोर्ट फीस जमा नहीं करने के कारण वक्फ से जुड़े मुकदमों को खारिज करने के फैसले को बरकरार रखा गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह में जवाब मांगा है। यह मामला अहमदाबाद सुन्नी मुस्लिम वक्फ कमेटी की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। याचिका पर सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने की। पीठ ने 7 अगस्त को आदेश देते हुए कहा, 'नोटिस जारी किया जाए, छह सप्ताह में जवाब दिया जाए'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जादवपुर यूनिवर्सिटी में यज्ञ पर घमासान: BMS के आयोजन से क्यों भड़का विवाद; जेयूटीए को किस बात की चिंता?

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?

वक्फ संस्थाओं से जुड़े कुछ मामलों में गुजरात राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल ने पर्याप्त कोर्ट फीस जमा नहीं होने के आधार पर कार्यवाही स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ वक्फ संस्थाओं ने गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया था। गुजरात हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में इन याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि वक्फ संस्थाओं को वक्फ अधिनियम की धारा 83 के तहत राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल में मामला दायर करने के लिए कोर्ट फीस से पूरी तरह छूट नहीं मिली हुई है। इसके बाद जनवरी 2026 में हाईकोर्ट ने इसी आधार पर एक अन्य मामले में वक्फ मुकदमों को खारिज करने के फैसले को बरकरार रखा। अब इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वक्फ कमेटी की क्या दलील है?

अहमदाबाद सुन्नी मुस्लिम वक्फ कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि गुजरात हाईकोर्ट ने वक्फ अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों की सही तरीके से व्याख्या नहीं की। कमेटी की ओर से अधिवक्ता एजाज मकबूल ने याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि वक्फ अधिनियम या उसके नियमों में कोर्ट फीस के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है। याचिका के मुताबिक, जब कानून और नियम कोर्ट फीस लेने का प्रावधान ही नहीं करते हैं, तो वक्फ संस्थाओं से कोर्ट फीस की मांग नहीं की जा सकती। कमेटी का कहना है कि अधिनियम और नियमों में कोर्ट फीस के भुगतान का प्रावधान न होना यह दिखाता है कि ऐसी फीस को जानबूझकर लागू नहीं किया गया है।



गुजरात हाईकोर्ट ने क्या कहा था?
गुजरात हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2025 को वक्फ संस्थाओं की ओर से दायर कई याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इन याचिकाओं में गुजरात राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल के उन आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनमें वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों में पर्याप्त कोर्ट फीस नहीं होने के कारण कार्यवाही को खारिज कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि वक्फ संस्थाओं को वक्फ अधिनियम की धारा 83 के तहत ट्रिब्यूनल में दायर की जाने वाली कार्यवाही में कोर्ट फीस से कोई सामान्य या पूरी छूट हासिल नहीं है। हाईकोर्ट ने इस दलील को भी स्वीकार नहीं किया था कि धारा 83 के तहत मामला सामान्य सिविल मुकदमे की तरह 'सूट' या वाद के रूप में नहीं, बल्कि आवेदन के जरिए शुरू होता है। इसलिए कोर्ट फीस नहीं ली जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- RSS का इतिहास क्यों खंगाल रही कर्नाटक सरकार?: प्रियांक खरगे ने किया खुलासा; अवैध प्रवासियों पर कही ये बात

अब सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई
मुख्य सवाल यह है कि क्या वक्फ अधिनियम की धारा 83 के तहत वक्फ ट्रिब्यूनल में कार्यवाही शुरू करने के लिए वक्फ संस्थाओं को कोर्ट फीस का भुगतान करना जरूरी है या कानून में ऐसी फीस का प्रावधान नहीं होने के कारण उन्हें इससे छूट प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed