{"_id":"579267ff4f1c1b1458c4bd8a","slug":"sc-to-do-hearing-on-governor-s-rule-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में राज्यपाल शासन: याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर में राज्यपाल शासन: याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट उस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें जम्मू एवं कश्मीर में व्याप्प्त अशांति और अव्यवस्था को देखते हुए राज्य में राज्यपाल शासन लगाने की गुहार की गई है। जम्मू एवं कश्मीर पैंथर पार्टी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि राज्य और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर शीर्ष अदालत को इस मामले में दखल देना चाहिए।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि पिछले दो हफ्ते से जम्मू एवं कश्मीर पूरी तरह से अशांति है और वहां पूरी तरह से अव्यवस्था जैसी स्थिति है।
याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील भीम सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद-92 के तहत राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है। जिसके बाद चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।
विज्ञापन