{"_id":"5d2302f58ebc3e6ca8681d31","slug":"sc-to-depute-cbi-police-officers-to-keep-tab-on-wrongdoings-in-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस की तारीखों में हेराफेरी रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होंगे सीबीआई अफसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केस की तारीखों में हेराफेरी रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होंगे सीबीआई अफसर
Mon, 08 Jul 2019 02:16 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : PTI
उच्चतम न्यायालय ने अपने रजिस्ट्री में भ्रष्ट तरीकों पर रोक लगाने के लिए सीबीआई और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई शीर्ष ने अदालत की विभिन्न पीठों को मामले सूचीबद्ध करने में अनियमितता के आरोपों का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ये पुलिस अधिकारी मामलों को संदिग्ध तरीके से सूचीबद्ध करने और कर्मचारियों और वकीलों की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
हाल ही में सीजेआई ने अदालत के दो कर्मियों को एक उद्योगपति से संबंधित एक मामले का अनुक्रम बदलने के आरोप में बर्खास्त किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने वकील उत्सव बैंस द्वारा बिचौलियों की मर्जी के अनुसार मामलों को सूचीबद्ध करने का सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद एक सदस्य जांच समिति का गठन भी किया है। इस समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए. के. पटनायक हैं।