{"_id":"5a0fbb524f1c1bec538bde02","slug":"sc-says-that-to-control-air-pollution-battery-running-vehcile-should-use-insteat-of-petrol-deisel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर पॉल्यूशन पर SC चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल के बजाय बैट्री गाड़ियों का बढ़े चलन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर पॉल्यूशन पर SC चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल के बजाय बैट्री गाड़ियों का बढ़े चलन
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है और कहा कि इसके खिलाफ कदम उठाए जाने बेहद जरूरी है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की जगह बैट्री वाली गाड़ियां को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आखिर क्यों बैट्री से चलने वाली गाड़ियों का बड़े पैमाने पर निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे देशों में इन गाड़ियों का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन भारत में इन्हें साइडलाइन किया गया हुआ है। कोर्ट ने कहा कि दूसरे देशों की तरह देश को आगे ले जाना है तो इस तरह के तरीकों को आजमाया जाना चाहिए। जज मदन लाल लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चर को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इसके लिए 1 अप्रैल 2020 डेडलाइन रखी है। वहीं वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट से कहा कि जो पैसा पेट्रोल और डीजल में बर्बाद होने से बचेगा उसका इस्तेमाल लोगों को जागरूक करने में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: मशीन जो दिल्ली की 'सांसें' वापस लाने में निभा सकती है अहम रोल
दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग के कहर की वजह से पॉल्यूशन काफी खतरनाक स्थिति पर पहुंच गया है। पीएम 2.5 का स्तर 600-700 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया था, जो कि सामान्य से 7 गुना ऊपर माना गया। स्मॉग के आतंक के बाद दिल्ली सरकार को विरोधियों ही नहीं एनजीटी की फटकार का सामना करना पड़ा था।
विरोधियों का कहना था कि ऐसे हालातों के लिए सरकार पहले से कारगर कदम उठाए जाने की तैयारी क्यों नहीं करती? साथ ही इस दौरान वे कदम नहीं उठाए गए जो पॉल्यूशन पर नियंत्रण के लिए उठाए जाने चाहिए थे।