फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC order to Varanasi collector to ensure sufficient tubs with water for 'wazu' at Gyanvapi mosque

Gyanvapi Case: ‘वजू के लिए पानी के साथ पर्याप्त संख्या में टब मुहैया कराएं’, सुप्रीम कोर्ट का DM को निर्देश

Fri, 21 Apr 2023 02:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि रमजान को देखते हुए ज्ञानवापी में वजू और शौचालय की व्यवस्था कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम को आम सहमति से निर्णय लेकर समस्या के समाधान कराने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
SC order to Varanasi collector to ensure sufficient tubs with water for 'wazu' at Gyanvapi mosque
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम नमाजियों के वजू को लेकर शुक्रवार को वाराणसी के जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पानी के साथ पर्याप्त संख्या में टब उपलब्ध कराने को कहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि डीएम नमाज के दौरान वजू के लिए लोगों के लिए पर्याप्त पानी के टब उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन


पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल का कहना है कि वजू को सुविधाजनक बनाने के लिए डीएम यह सुनिश्चित करेंगे कि पानी के लिए पर्याप्त संख्या में टब उपलब्ध हों। 

गौरतलब है, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि रमजान को देखते हुए ज्ञानवापी में वजू और शौचालय की व्यवस्था कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम को आम सहमति से निर्णय लेकर समस्या के समाधान कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मंगलवार को पहले मुस्लिम पक्ष और बुधवार को हिंदू पक्ष के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान के प्रयास किया था। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि पुराने बाथरूम को तोड़कर शौचालय बना दिया जाए और उसके ऊपर टंकी रखकर वजू की व्यवस्था कर दी जाए। इसका हिंदू पक्ष ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत बुधवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। ज्ञानवापी के मां शृंगार गौरी मामले की वादिनी चार महिलाओं ने भी जिलाधिकारी से मिलकर स्थायी शौचालय के निर्माण के निर्णय का विरोध किया था। उनकी मांग थी कि वजू स्थल ज्ञानवापी परिसर से बाहर किया जाए।


गुरुवार को जिला प्रशासन ने आम सहमति से ज्ञानवापी के 100 मीटर दायरे में नमाजियों के लिए मोबाइल शौचालय रखवा दिए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि आम सहमति से नमाजियों के लिए मोबाइल शौचालय और वजू की व्यवस्था कर दी गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed