'बहन हम शर्मिंदा हैं, हमारे रहते ऐसा हुआ': निर्भया फैसले पर सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दिसंबर 2012 में चलती बस में निर्भया के साथ हुए गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने चारों आरोपियो को मिली फांसी की सजा को बरकरार रखा है। जानिए सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों के अलावा लोगों का इस मामले में क्या रिएक्शन रहा-
आप नेता कुमार विश्वास ने इस मामले पर ट्वीट किया है कि-
बहन #Nirbhaya हम शर्मिंदा हैं कि हम सबके रहते ऐसा हुआ। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को संतोष दे कि निर्मम गुनाहगारों को आख़िर उचित सज़ा मिली। 🙏
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 5, 2017विज्ञापन
पैरडी अकाउंट सर रविंद्र जडेजा ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि किशोर अपराधी तो सजा से बच गया लेकिन अन्य चार बलात्कारियों के भाग्य का फैसला आज सुप्रीम कोर्ट करेगा। उनके लिए मौत की सजा भी कम होगी।
Main Culprit Juvenile Is Set Free, Fate Of 4 Rapists In #Nirbhaya Case To Be Decided By SC.Even Death Penalty Would Be Less#NirbhayaVerdict pic.twitter.com/43kRlNflN1
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) May 5, 2017
पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने ट्वीट किया है कि-
Finally a JUST closure in #Nirbhaya's case.While the memory of the brutal gangrape is still fresh in our minds.
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) May 5, 2017
It has a stronger deterrence
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्वीट किया है कि-
By awarding death penalty to convicts in #Nirbhayaverdict, honourable Supreme Court has reaffirmed people's faith in the judicial system.
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2017
इसके अलावा अन्य लोगों के इस मामले पर रिएक्शन-
जो लोग #NirbhayaVerdict के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं या बोलेंगे वो ख़ुद उन क़ातिल,वहशी दरिंदे बलात्कारियों की जगह फाँसी पर लटक सकते हैं !#Nirbhaya pic.twitter.com/2yKBvFr136
— Surendra Poonia (@MajorPoonia) May 5, 2017
शिवम चौहान ने लिखा है कि चारों को भीड़ के सामने नकाब के बिना लटकाना चाहिए। ये औरों के लिए सबक बनेगा।
Hang them in front of crowd without putting mask on their face, it should become lesson for others.#Nirbhaya#NirbhayaCase
— Shivam Chauhan (@Shivamsnghchauh) May 5, 2017
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि उन्हें मौत तक यातना देना चाहिए। इससे कम सजा उनके लिए नहीं होनी चाहिए।
Verdict should be "Torture until death" and nothing less #Nirbhaya #Nirbhayaverdict
— Abhay (@DooperDapper) May 5, 2017