फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC collegium clears 51 names for HC judge posts

जजों की नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम का रिकॉर्ड, 10 दिन में फाइनल किए 51 नाम

Sun, 16 Apr 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 16 Apr 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
SC collegium clears 51 names for HC judge posts
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे.एस खेहर की अध्यक्षता वाली कॉलेजिमय ने जजों की नियुक्ति के लिए 51 नामों को फाइनल किया है। चीफ जस्टिस ने देश के 10 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए इन 51 नामों की सिफारिश की है। जिन 51 नामों को तय किए गए है, उनमें 20 न्यायिक अधिकारी और 31 वकीलों के नाम शामिल हैं। जो कि, देश के अन्य-अन्य उच्च न्यायालयों में काम कर रहे हैं। कॉलेजियम ने ऐसा कर एक रिकॉर्ड ही बनाया है, क्योंकि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 दिन के अंदर ही 51 नाम तय करके उनकी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी हो। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-देश को मिला सौभाग्य, 4 बड़े हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश महिलाएं
विज्ञापन


बता दें कि 24 उच्च न्यायालयों में 41% से अधिक पद खाली हैं। पूरे देश में जजों के 1079 पद स्वीकृत हैं, लेकिन उसके मुकाबले अभी केवल 632 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिन 51 नामों को अंतिम रुप दिया गया है, उनमें से 14 बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 9, पटना हाईकोर्ट के लिए 6 और तेलंगाना और आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के लिए 6 नाम प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए चार-चार नामों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-जजों की नियुक्ति में कोलेजियम का होगा अंतिम फैसला
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के लिए 3, झारखंड और गुवाहाटी हाईकोर्ट के लिए दो-दो नाम जजों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि सबसे बड़े इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए एक भी जजों के नाम नहीं भेजे गए हैं। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने स्पष्ट किया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित के आधार पर आपत्ति होने पर सरकार को इस बारे में कॉलेजियम को बताना होगा। इस बारे में कॉलेजिमय अंतिम फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed