फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC allows resumption of bullock cart race in Maharashtra

सुप्रीम कोर्ट: महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करने की अनुमति, 2017 से लागू थी पाबंदी

Thu, 16 Dec 2021 03:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Dec 2021 03:39 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के संशोधित प्रावधानों की वैधता और महाराष्ट्र द्वारा बनाए गए नियम, जो राज्य में बैलगाड़ी दौड़ के लिए प्रदान करते हैं, याचिकाओं के लंबित रहने के दौरान काम करेंगे, क्योंकि पूरा मामला संविधान पीठ को भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
SC allows resumption of bullock cart race in Maharashtra
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। राज्य में 2017 से इस पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के संशोधित प्रावधान और महाराष्ट्र द्वारा बनाए गए नियम, राज्य में बैलगाड़ी दौड़ की इजाजत देते हैं। इनसे संबंधित याचिकाएं संविधान पीठ के विचारार्थ भेजी जा रही हैं, वह लंबित रहने तक ये रेस हो सकेगी। 
विज्ञापन

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु और कर्नाटक के समान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पहले कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी, जहां इस तरह की बैलगाड़ी दौड़ चल रही है। पीठ ने कहा कि वही व्यवस्था महाराष्ट्र राज्य पर लागू संशोधित प्रावधानों पर लागू होनी चाहिए, जो अन्य दो राज्यों में किए गए संशोधन के समान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed