{"_id":"58bd1afc4f1c1be25ee7ef86","slug":"sbi-state-bank-of-india-revises-its-atm-transaction-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाता धारकों के लिए बुरी खबर, पैसे निकालने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसबीआई खाता धारकों के लिए बुरी खबर, पैसे निकालने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
अब एटीएम से तीन से अधिक बार पैसा निकालना आपके लिए नुकसान का सबब बन सकता है। एसबीआई ने अकाउंट में न्यूनतम राशि न रखने के दंड के बाद अब एटीएम से 3 से अधिक बार पैसा निकालने पर भी अतिरिक्त शुल्क लेने का नियम बना दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई के अनुसार अगर आप स्टेट बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपको 20 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा एसबीआई के एटीएम से पांच से ज्यादा बार पैसे निकालने पर भी आपको 10 रुपए का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
लेकिन अकाउंट में 25 हजार से अधिक बैलेंस रखने वालों के लिए राहत की खबर है। ऐसे लोगों को एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जबकि 1 लाख रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर आपको दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अकाउंट में 25 हजार से कम कैश रखने वालों से बैंक हर तीसरे महीने में 15 रुपए एसएमएस चार्ज के रूप में भी वसूलेगा। लेकिन बैंक 1,000 रुपये तक के UPI/USSD ट्रांजैक्शनों पर कोई चार्ज नहीं लेगा।
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस कहा कि निजी और सरकारी बैंकों का ये फैसला गलत है। अगर लोग एक बार में ही पैसे निकालकर रख लेंगे तो क्या बैंक इस बात से खुश होंगे?