फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   SBI Chairman Dinesh Khara said: SBIs digital transactions up 7 percent in Corona epidemic

दिनेश खारा ने कहा: कोरोना महामारी में 7 फीसदी बढ़ा एसबीआई का डिजिटल लेनदेन

Sat, 20 Mar 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
SBI Chairman Dinesh Khara said: SBIs digital transactions up 7 percent in Corona epidemic
डिजिटल पेमेंट - फोटो : pixabay

महामारी में एसबीआई के विभिन्न मंचों पर डिजिटल लेनदेन 7 फीसदी बढ़कर 67 फीसदी पहुंच गया है, जो महामारी से पहले 60 फीसदी था। बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने शुक्रवार को बताया कि महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण ई-कॉमर्स गतिविधियां बढ़ने से डिजिटल लेनदेन में तेजी आई है। इसमें बैंक के प्रयासों का भी अहम योगदान है।

विज्ञापन


बैंक के चेयरमैन ने कहा- योनो के जरिए प्रतिदिन खोले जा रहे 40,000 तक बचत खाते
उन्होंने कहा कि बैंक में हम डिजिटल रूप से जागरूक ग्राहकों के अलावा उन्हें भी सेवाएं देते हैं, जो डिजिटल लेनदेन में इतने कुशल नहीं होते हैं। ऐसे में यह आंकड़ा काफी अच्छा है। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (आरटीजीएस) की 24 घंटे उपलब्धता और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की वजह से भी बैंक को डिजिटल लेनदेन बढ़ाने में मदद मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा, बैंक के डिजिटल ऋण मंच योनो ने भी 2020-21 के दौरान अच्छी वृद्धि दर्ज की है। योनो के 3.5 करोड़ पंजीकृत प्रयोगकर्ता हैं। इसके जरिए रोजाना 35,000 से 40,000 बचत खाते खोले जा रहे हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान योनो के जरिए 12.82 लाख ग्राहकों को 16,000 करोड़ रुपये प्री-अप्रूव्ड लोन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी : एमएसएमई कर्ज 30 फीसदी बढ़कर 2 लाख करोड़ पार
एचडीएफसी बैंक का सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को दिया गया कर्ज दिसंबर, 2020 तक सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 2,01,758 करोड़ रुपये पहुंच गया। दिसंबर, 2019 में यह आंकड़ा 1.4 लाख करोड़ रुपये था।


बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (कारोबार बैंकिंग, हेल्थकेयर फाइनेंस) सुमंत रामपाल ने शुक्रवार को कहा, एमएसएमई क्षेत्र को बांटा गया हमारा कर्ज कोरोना के पूर्व स्तर पर पहुंच गया है। इसमें सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी (ईसीएलजी) योजना से मदद मिली। महामारी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र के लिए लाई गई इस योजना के तहत बैंक ने 23,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed