फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sbi branch denied entry of Kolkata customer for wearing shorts

बैंक की मनमानी: शॉर्ट्स पहनकर गए ग्राहक को SBI में नहीं मिला प्रवेश, शिकायत करने पर मिला ये जवाब

Sun, 21 Nov 2021 12:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 12:17 PM IST
सार

अपने साथ हुए इस दुर्व्यवहार के बाद शख्स ने अब ट्विटर पर एसबीआई से शिकायत करते हुए पूछा है कि क्या बैंक में आने वाले ग्राहक के लिए कोई ड्रेस कोड है?

विज्ञापन
Sbi branch denied entry of Kolkata customer for wearing shorts
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक शख्स ने दावा करते हुए कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच से उसे केवल इसलिए वापस लौटा दिया गया, क्योंकि उसने शॉर्ट्स पहन रखी थी। बैंक स्टाफ ने उससे कहा कि जब तक वह फुल पैंट पहनकर नहीं आएगा तब तक उसे बैंक में एंट्री नहीं मिलेगी। अपने साथ हुए इस दुर्व्यवहार के बाद शख्स ने अब ट्विटर पर एसबीआई से शिकायत करते हुए पूछा है कि क्या बैंक में आने वाले ग्राहक के लिए कोई ड्रेस कोड है? वहीं शिकायत का संज्ञान लेते हुए बैंक ने अपने ग्राहक को तुरंत जवाब भी दिया है।

विज्ञापन


आशीष नाम के ग्राहक ने ट्वीट में की शिकायत
आशीष ने अपने ट्वीट में SBI को टैग करते हुए लिखा कि SBI आज शॉर्ट्स पहनकर आपकी एक ब्रांच में गया था। जब मैं बैंक में प्रवेश करने की कोशिश की तो इस पर मुझसे कहा गया कि फुल पैंट पहनकर आएं तब ही प्रवेश मिलेगा क्योंकि ब्रांच ग्राहकों से सभ्यता बनाए रखने की अपेक्षा करती है। क्या इस बारे में कोई आधिकारिक नीति है कि ग्राहक के पहनावे के आधार पर उसे प्रवेश मिलेगा? आशीष ने अपने अन्य ट्वीट में कहा है कि मैं पहला ग्राहक नहीं हूं जिसके साथ इस तरह की घटना घटी है। कुछ साल पहले की पुणे में भी इस तरह केस आए थे जिसमें SBI की तिलक रोड ब्रांच में भी एक कस्टमर को शॉर्टस पहनकर आने के चलते वापस भेज दिया था।
विज्ञापन


SBI ने भी शिकायत का जवाब दिया
वहीं ग्राहक के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए SBI ने कहा कि 'हम आपकी चिंता को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं, हम यह स्पष्ट करते हैं कि हमारे ग्राहकों के लिए कोई नीति या निर्धारित ड्रेस कोड नहीं है, वे अपनी पसंद के अनुसार तैयार हो सकते हैं और सार्वजनिक स्थान के लिए स्थानीय रूप से स्वीकार्यमानदंडों,परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रख सकते हैं।'  SBI ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आपसे उस शाखा कोड/नाम को साझा करने का अनुरोध करते हैं जहां आपको इस समस्या का सामना करना पड़ा था। हम इस पर गौर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर आने लगी प्रतिक्रियाएं
ग्राहक की शिकायत के बाद अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। मिर्जा बेग नाम के एक यूजर ने लिखा कि यदि आप नग्न भी घूमते हैं तो SBI को कोई समस्या नहीं है, लेकिन बात यह है कि वे अपने ग्राहकों के बारे में चिंतित हैं जो इसे आपत्तिजनक मान सकते हैं। यूजर ने कहा कि अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग कपड़े डिजाइन किए गए  हैं। मुझे यकीन है कि आप  शॉर्ट्स पहनकार ऑफिस नहीं जाते होंगे या शादी नहीं करते हैं? तो क्यों न कुछ अच्छा पहनें? वहीं एक यूजर ने समर्थन करते हुए लिखा कि आप अपना अकाउंट इस बैंक से फौरन बंद करवा लें। वहीं राजेंद्र नाम के यूजर ने लिखा कि शॉर्ट्स किसी भी तरह से अश्लील नहीं हैं। कई सार्वजनिक स्थान पर लोग शॉर्ट्स पहनते हैं तो बैंक में क्यों नहीं? आप अवश्य पहन सकते हैं। कोई भी सार्वजनिक शालीनता या कानून इसे प्रतिबंधित नहीं करेगा। यह लोगों का अहंकार है जो सोचते हैं कि दूसरों को उनके सामने ठीक से प्रकट होना चाहिए क्योंकि वे सभी से ऊपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed