फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saudi warns of 'disastrous consequences' over US 9/11 law

सऊदी अरब ने अमेरिका को दी चेतावनी, 9/11 कानून के होंगे विनाशकारी नतीजे

Fri, 30 Sep 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
Saudi warns of 'disastrous consequences' over US 9/11 law
सऊदी अरब ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उसके 9/11 कानून के विनाशकारी नतीजे होंगे। इसके साथ ही लंबे समय तक सहयोगी रहे सऊदी अरब और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि अमेरिकी संसद ने कुछ दिनों पहले 9/11 से संबंधित कानून पास किया था, इस कानून के तहत 9/11 हमले के पीड़ितों को सऊदी अरब के खिलाफ मुकदमा करने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन


सऊदी अरब की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में आयी है जब बुधवार को अमेरिकी संसद ने दोनों देशों के बीच संबंधों से जुड़े कानून ‘आतंकी गतिविधियों के प्रायोजकों के खिलाफ न्याय (जेएएसटीए)’ के पक्ष में राष्ट्रपति बराक ओबामा के वीटो को नजरअंदाज करते हुए बड़ी संख्या में मतदान किया।
विज्ञापन


अमेरिकी संसद से यह कानून पास हो जाने के बाद 9/11 हमले के पीड़ितों और आतंकवाद पीड़ितों के संबंधी अमेरिकी अदालत में विदेशी सरकारों के खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं और अमेरिकी धरती पर हुए हमलों में इन देशों की सरकारों की संलिप्तता पाए जाने पर पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

9/11 को हमला करने वाले 19 आतंकियों में से 15 सऊदी से थे

Saudi warns of 'disastrous consequences' over US 9/11 law
9/11
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने अमेरिकी संसद से कहा है कि वह कानून के ‘विध्वंसक और खतरनाक परिणामों से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए’। सऊदी की आधिकारिक प्रेस एजेंसी ने एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि यह कानून ‘चिंता का बड़ा कारण है’ रियाद और वाशिंगटन के बीच संबंध दशकों पुराना है। इसमें सऊदी अमेरिका को तेल देता है जबकि अमेरिका बदले में उसे सुरक्षा मुहैया करवाता है।

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हमला करने वाले अल कायदा के 19 विमान अपहर्ताओं में से 15 सऊदी से हैं। उस हमले में 3,000 लोगों की मौत हो गई थी, हालांकि रियाद की ओर से हमलवारों से किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed