दौरा: सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने की जयशंकर से मुलाकात, पीएम मोदी से भी मिलेंगे प्रिंस फैसल
फैसल 19 सितंबर को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके बाद 20 सितंबर को फैसल पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन रहमान अल साउद भारत दौरे पर हैं। प्रिंस फैसल का यह दौरा तीन दिनों का है। रविवार को अपने समकक्ष एस जयशंकर से उन्होंने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत पर भी दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, फैसल 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद उसी रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रिंस फैसल विदेश मंत्री के रूप में पहली बार भारत पहुंचे हैं।
इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब और ईरान जैसे देश अफगानिस्तान को लेकर भारत से बात करना चाहते हैं। ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री भी जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं।
बता दें कि 1996 में पिछले तालिबान शासन के उलट अबकी सऊदी अरब ने तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है और न ही सऊदी अरब के दूतावास काबुल में सक्रिय हैं। हालांकि, सऊदी अरब ने तालिबान से संपर्क बनाए रखा है।
Delhi | External Affairs Minister Dr. S Jaishankar holds a meeting with Saudi Arabia's Foreign Minister Prince Faisal bin Farhan Al Saud
"Very useful exchange of views on Afghanistan, the Gulf & the Indo-Pacific. Urged early resumption of direct flights to Saudi Arabia,"he says. pic.twitter.com/7ZfTNme7hx— ANI (@ANI) September 19, 2021