फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saudi Arab will supply extra 40 lac barrel of oil to India

भारत को सऊदी से मिलेगा अतिरिक्त 40 लाख बैरल तेल

Thu, 11 Oct 2018 04:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arab will supply extra 40 lac barrel of oil to India

विश्व का सबसे बड़ा पेट्रोलियम निर्यातक देश सऊदी अरब भारत को अतिरिक्त तेल सप्लाई देने के लिए राजी हो गया है। बुधवार को सूत्रों ने बताया कि नवंबर में सऊदी अरब की तरफ से भारत को 40 लाख बैरल तेल की अतिरिक्त सप्लाई दी जाएगी। भारत अभी तक सऊदी अरब से औसतन हर महीने करीब 2.5 करोड़ बैरल तेल का आयात करता है और ये 40 लाख बैरल इस सप्लाई से अतिरिक्त होंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि इसी दौरान 4 नवंबर से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक में उत्पादन क्षमता के हिसाब से तीसरे नंबर पर मौजूद ईरान के ऊपर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने हैं, जिसके चलते भारत को उससे तेल आयात बंद करना था। चीन के बाद ईरान से भारत ही सबसे ज्यादा तेल खरीदता है। 
विज्ञापन


ऐसे में भारत के ईरान से तेल खरीदते रहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस खाड़ी देश पर दबाव बनाने और उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की योजना सफल नहीं हो सकती है। इसके चलते अमेरिका ने भारत पर ईरान से सप्लाई रोकने का दबाव बनाया हुआ है, लेकिन भारत अपने यहां तेल के रोजाना बढ़ते दामों के कारण सप्लाई रोकने पर राजी होता नहीं दिख रहा था। इसके चलते अमेरिका ने सऊदी अरब पर भारत के लिए अतिरिक्त उत्पादन करने का दबाव बना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त सप्लाई के बावजूद होगी कमी

सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब की तरफ से नवंबर में भारत की चारों मुख्य तेल रिफाइनरियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और मंगलूरू रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल्स में से हर एक को 10 लाख बैरल अतिरिक्त तेल की सप्लाई की जाएगी। 

हालांकि इसके बावजूद तेल की कमी बनी रहेगी, क्योंकि भारतीय रिफाइनरियों ने नवंबर के लिए ईरान से 90 लाख बैरल तेल का सौदा किया हुआ था और सऊदी से उसे महज 40 लाख बैरल ही अतिरिक्त सप्लाई मिलेगी। इसी कारण नई दिल्ली ने ईरान से तेल सप्लाई की छूट अमेरिका से मांगी थी। अमेरिका में कच्चे तेल का लेनदेन इस समय बंद है, इस कारण भी भारत को अतिरिक्त तेल की मांग के लिए सऊदी अरब का रुख करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed