फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satyendra Jain said - only three days stock of vaccine in Delhi left, make the center available soon

मांग: सत्येंद्र जैन ने कहा-दिल्ली के पास वैक्सीन का केवल तीन दिन का स्टॉक, जल्द उपलब्ध कराए केंद्र

Mon, 10 May 2021 11:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 May 2021 11:26 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि अगर तीन महीने के अंदर पूरी राजधानी को लगानी है वैक्सीन तो हर महीने मिले 80 लाख डोज। 
 

विज्ञापन
Satyendra Jain said - only three days stock of vaccine in Delhi left, make the center available soon
Delhi Health Minister Satyendra Jain - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राज्य के पास केवल तीन-चार दिन की वैक्सीन शेष है। कोवैक्सीन का स्टॉक केवल एक दिन का शेष है, जबकि कोविशील्ड का स्टॉक तीन-चार दिन का बचा है। अगर अगले तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल करना है तो केंद्र सरकार को हर महीने 80-90 लाख डोज वैक्सीन देनी चाहिए। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद केवल एक दिन दिल्ली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली थी। उसके बाद से अब तक पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। हालांकि, इसके बाद भी दिल्ली सरकार सभी मरीजों को इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है और जिसकी भी तबियत खराब होगी, उसे अस्पताल में भारती किया जाएगा। 
विज्ञापन


जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार आ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ कुल मौतों की संख्या में भी कमी आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 20 प्रतिशत से कम पर आ गई है जो एक समय 34 प्रतिशत थी। मौतों का आंकड़ा भी घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने रकाबगंज गुरुद्वारा में बनाए गए 400 बेड के कोविड केयर और ट्रीटमेंट सेंटर का दौरा कर सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में 28 हजार से अधिक केस आ रहे थे, लेकिन अब दिल्ली में 13 हजार के आसपास केस आ रहे हैं। पहले जहां संक्रमण दर 26 फीसद थी, वह अब घट कर 20 फीसद के आसपास आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed