Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satyajit Ray's house is being demolished in Bangladesh, India said - convert it into a museum, we will help

MEA: बांग्लादेश में तोड़ा जा रहा सत्यजीत रे का घर, भारत ने कहा- संग्रहालय में बदलने पर विचार करे, मदद करेंगे

Tue, 15 Jul 2025 11:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक इमारत फिलहाल बांग्लादेश सरकार के अधीन है और काफी जर्जर हालत में है। यह भवन बंगाली सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जाता है। इसे तोड़ने की बजाय इसे एक साहित्यिक म्यूजियम या भारत-बांग्लादेश की साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक स्थल के रूप में विकसित करना बेहतर होगा।

विज्ञापन
Satyajit Ray's house is being demolished in Bangladesh, India said - convert it into a museum, we will help
स्व. सत्यजीत रे / रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : ANI

विस्तार

महान फिल्मकार सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को बांग्लादेश के मायमनसिंह शहर में ढहाया जा रहा है। यह संपत्ति उनके दादा और प्रसिद्ध साहित्यकार उपेंद्रकिशोर रे चौधरी से जुड़ी हुई है। भारत सरकार ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा कि यह भवन बंगाली सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है, ऐसे में इसे तोड़ने की बजाय इसे संरक्षित और एक संग्रहालय के रूप में विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - China: 'आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाना होगा..', SCO की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने उठाया पहलगाम हमले का मुद्दा
विज्ञापन


भारत सरकार की प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह इमारत केवल एक निजी मकान नहीं, बल्कि बांग्ला सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह भवन उपेंद्रकिशोर रे चौधरी से जुड़ा है, जो बांग्ला साहित्य और चित्रकला में एक प्रमुख नाम हैं। भारत ने सुझाव दिया है कि इसे तोड़ने की बजाय इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण कर इसे एक साहित्य संग्रहालय बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दिया सहयोग का प्रस्ताव
भारत सरकार ने कहा कि अगर बांग्लादेश सरकार इस दिशा में कोई कदम उठाना चाहती है, तो भारत इसके लिए संपूर्ण सहयोग देने को तैयार है। भारत ने इस इमारत को भारत-बांग्लादेश की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए इसे संरक्षित करने की अपील की है।


यह भी पढ़ें - उम्मीद की किरण: यमन में भारतीय नर्स की सजा टालने की कोशिशें तेज, निमिषा प्रिया के लिए बढ़ी राहत की संभावना

क्यों खास है यह इमारत? 
यह भवन उपेंद्रकिशोर रे चौधरी का था, जो 'संदेश' नाम के प्रसिद्ध बच्चों की पत्रिका के संस्थापक और संपादक थे। उनके बेटे सुकुमार रे (प्रसिद्ध हास्य कवि) और पोते सत्यजीत रे (दुनिया भर में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक) ने बंगाली साहित्य और सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं। यह भवन न केवल रे परिवार की विरासत है, बल्कि बांग्ला सांस्कृतिक आंदोलन का प्रतीक भी है।

सिनेमा में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं सत्यजीत रे
महान फिल्मकार सत्यजीत रे को विश्व सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उनके परिवार की यह संपत्ति साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जाती है। भारत की यह पहल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed