{"_id":"617abf212fcab36bfa55dce0","slug":"satya-meva-jayate-legal-team-of-lawyer-satish-maneshinde-who-represented-khan-in-drugs-on-cruise-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Bail: शाहरुख के साथ नजर आई वकीलों की वो टीम जिसने आर्यन को गिरफ्तारी के 25 दिन बाद दिलाई जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aryan Khan Bail: शाहरुख के साथ नजर आई वकीलों की वो टीम जिसने आर्यन को गिरफ्तारी के 25 दिन बाद दिलाई जमानत
Thu, 28 Oct 2021 09:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:02 PM IST
सार
जमानत मिलने के बाद पहली बार शाहरुख सतीश मानशिंदे और उनकी लीगल टीम के साथ नजर आए। इसमें उनके चेहरे पर खुशी के भाव देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Satish Manshinde and Shahrukh Khan
- फोटो : ANI
विस्तार
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को आखिरकार 25 दिन बाद जमानत मिल ही गई। निचली अदालत में आर्यन की जमानत अर्जी लगातार खारिज हो रही थी। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट में जब मामला पहुंचा तो शाहरुख खान ने मुकुल रोहतगी जैसे बड़े वकील की भी सेवा ली। सतीश मानशिंदे पहले से ही केस की पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
सतीश मानशिंदे और टीम के साथ शाहरुख
आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख के चेहरे पर भी संतुष्टि के भाव दिखे। जमानत मिलने के बाद पहली बार शाहरुख सतीश मानशिंदे और उनकी लीगल टीम के साथ नजर आए। इसमें मानशिंदे का परिवार भी शामिल था। इससे साफ पता चलता है कि शाहरुख लगातार इस टीम के साथ बने हुए थे और बेटे आर्यन को जमानत दिलाने के लिए पूरी तरह सक्रिय थे।
विज्ञापन
वहीं सतीश मानशिंदे ने इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा- आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं, कोई सबूत नहीं, कोई सेवन नहीं, कोई साजिश नहीं। सत्यमेव जयते।
विज्ञापन
सत्यमेव जयते...
आर्यन को जमानत मिलने के बाद सतीश मानशिंदे की टीम का 'सत्यमेव जयते' कहना समीर वानखेड़े के उस ट्वीट का जवाब भी माना जा रहा है जिसमें वह निचली अदालत से आर्यन की जमानत खारिज होने के बाद हर बार 'सत्यमेव जयते' कहते थे। आज ही आर्यन को जमानत मिली है और दूसरी तरफ वानखेड़े पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। इसी मौके पर 'सत्यमेव जयते' का जिक्र कर सतीश मानशिंदे की टीम ने नहले पर दहला मारा है।