फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saturn Mars Venus and Jupiter will align in a parade this week

दुर्लभ संयोग: एक कतार में होंगे चार ग्रह, नग्न आंखों से देख सकेंगे आकाशीय परेड

Wed, 27 Apr 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 04:29 AM IST
सार

अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसमें ये सभी ग्रह सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इनमें सबसे नीचे बृहस्पति ग्रह होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह, फिर मगंल और फिर शनि होंगे।

विज्ञापन
Saturn Mars Venus and Jupiter will align in a parade this week
शनि, मगंल, शुक्र और बृहस्पति सीधी रेखा में दिखाई देंगे... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस हफ्ते आसमान में एक बेहद दुर्लभ संयोजन देखने को मिलेगा। शनि, मगंल, शुक्र और बृहस्पति सीधी रेखा में दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन


खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्रहों के एक क्रम में आने के बाद अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसमें ये सभी ग्रह सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इनमें सबसे नीचे बृहस्पति ग्रह होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह, फिर मगंल और फिर शनि होंगे। आकाशीय परेड का मतलब है ग्रहों का एक सीध में आना।
विज्ञापन


ग्रहों की परेड पर नजर रखने वाले पठानी सामंता तारामंडल के उप निदेशक डॉ एस पटनायक ने जानकारी दी कि इस हफ्ते आकाशीय परेड में शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति एक कतार में रहेंगे। इससे पहले यह दुर्लभ संयोजन 947 ईस्वी में हुआ था। इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्योदय से एक घंटे पहले यह ग्रह एक सीध में पूर्व दिशा की ओर आकाश में दिखाई देंगे। इससे पहले, दिसंबर 2021 में, इसी तरह की ग्रह परेड हुई थी जब पांच ग्रह एक कतार में आ गए थे। 

आप कैसे देख सकते हैं नजारा
बता दें इन ग्रहों को पूरा देखना चाहते हैं तो ऐसी जगह जाएं जहां प्रकाश प्रदूषण न हो। ट्रैफिक लाइट, वाहनों की रोशनी और इमारतों में रोशनी के कारण वातावरण में बिखरी अत्याधिक रोशनी प्रकाश प्रदूषण है। स्टारगेजिंग के लिए सबसे अच्छी जगह किसी पहाड़ी की चोटी जैसी एकांत जगह है जहां कम रोशनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed