फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala hold weak on MLA's, camp touch in Congress for form government

विधायक कहीं न बदल लें पाला, सरकार बनाने के लिए चिंतित शशिकला ने कांग्रेस से साधा संपर्क

Fri, 10 Feb 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Sasikala hold weak on MLA's, camp touch in Congress for form government
शशिकला

नंबर गेम में आगे दिख रहीं एआईडीएमके की विधायक दल की नेता शशिकला की परेशानी अब बढ़ती हुई दिख रही है। शशिकला ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन विधायकों पर अपनी पकड़ कमजोर होने की वजह से वो चिंतित दिख रही हैं। स्थिति पर काबू बनाए रखने के लिए शशिकला कैंप ने अब कांग्रेस विधायकों से भी संपर्क साधा है।

विज्ञापन


शशिकला ने गुरुवार को राज्यपाल को 129 विधायकों के समर्थक का पत्र सौंपा। समर्थन को और मजबूती देने के लिए शशिकला कैंप ने तमिलनाडु कांग्रेस के चीफ एस तिरुनावुक्करासर और विधायक दल के नेता रामासामी से बात करने के लिए पेशकश की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी तमिलनाडु के विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। डीएमके समर्थिक कांग्रेस के पास 8 विधायक हैं। वहीं तमिलनाडु कांग्रेस इस मामले को एआईडीएमके का आंतरिक मामला बताया है। उनके मुताबिक पार्टी विधायक ही तय करेंगे के शशिकला सीएम बनने लायक हैं या नहीं।
विज्ञापन


वहीं कार्यकारी मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने शशिकला कैम्प पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई विधायकों को गोल्डन बे रिजॉर्ट में बंधक बना कर रखा है, और वो भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पनीरसेल्वम कैंप ने भी 100 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।  हालांकि अभी उनके पास महज 5 विधायकों का समर्थन हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा होगा धर्म की जीत होगी: पनीरसेल्वम

Sasikala hold weak on MLA's, camp touch in Congress for form government
पनीरसेल्वम

पनीरसेल्वम ने भी गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि वो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम भी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।  मुख्यमंत्री के करीब सूत्रों ने बताया कि पनीरसेल्वम ने राजभवन में राज्यपाल से करीब 15 मिनट बातचीत की।

हालांकि सूत्रों ने इस बात से अनभिज्ञता प्रकट की कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। यह भेंट ऐसे वक्त में हुई है जब पनीरसेल्वम कह रहे हैं कि यदि जरूरत हुई तो वह मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे, जो उन्होंने पिछले रविवार को दिया था।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पनीरसेल्वम ने संवाददाताओं से कहा, ‘अच्छा ही होगा और धर्म की जीत होगी।’ राजभवन से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री अपने ग्रीनवे रोड सरकारी निवास पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उन्हें फिलहाल पूर्व मंत्री केपी मुनुसामी, नथम आर विश्वानाथन, राज्यसभा सदस्य वी मैत्रियन और कुछ वर्तमान विधायकों का समर्थन प्राप्त है।  इस मामले में अभी राज्यपाल ने अपना रुख साफ नहीं किया है।

शशिकला ने राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता देने का किया अनुरोध

Sasikala hold weak on MLA's, camp touch in Congress for form government
शशिकला

पार्टी सूत्रों के अनुसार शशिकला शाम को अपने आवास से निकलीं और सीधे मरीना बीच स्थित जयललिता के समाधि स्थल गईं। वहां उन्होंने अम्मा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित और फिर वहां से पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ 7:25 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचीं।

उन्होंने राज्यपाल के साथ 40 मिनट की भेंट के दौरान सरकार गठन का दावा किया और उन्हें एक पत्र सौंपा। माना जाता है कि इस पत्र में उन विधायकों के नाम हैं जिन्होंने उन्हें अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुना।

शशिकला ने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने का न्यौता देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed