फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardar Patel Jayanti Bharat Parv to be held for 15 days from tomorrow at the Statue of Unity complex showcasin

सरदार पटेल जयंती: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में कल से 15 दिन चलेगा भारत पर्व, विविधता में एकता के होंगे दर्शन

Fri, 31 Oct 2025 02:16 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: संध्या Updated Fri, 31 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के एकता नगर में 1 से 15 नवंबर ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Sardar Patel Jayanti Bharat Parv to be held for 15 days from tomorrow at the Statue of Unity complex showcasin
सटेच्यू ऑफ यूनिटी - फोटो : अडोबी स्टॉक

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के एकता नगर में 1 से 15 नवंबर ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन होगा। इस दौरान देश की विविधता में एकता की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये कार्यक्रम  ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर आधारित हैं।   
विज्ञापन

क्या है भारत पर्व?
भारत पर्व हर वर्ष आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है; जो भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत, खाद्य परंपरा एवं कलात्मक कौशल्य को दर्शाता है तथा राष्ट्रीय एकता व सामूहिक गौरव का संदेश देता है। इस बार का भारत पर्व भारत की विविधता, एकता व शक्ति का उत्सव मनाने वाले एक भव्य उत्सव-समारोह के रूप में एक आइकॉनिक पर्यटन स्थल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में हो रहा है। विभिन्न राज्य सरकारों तथा केन्द्र सरकार के जन प्रतिनिधि, साथ ही विख्यात कलाकार, कारीगर तथा विशेष अतिथि इस 15 दिवसीय उत्सव के विभिन्न दिनों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्या है खास?
•    हर शाम को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में डैम व्यू पॉइंट 1, वैली ऑफ फ्लॉवर के पास बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर दो अलग-अलग राज्यों की जोड़ी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें संबंधित राज्यों की अनूठी परंपरा व कला फॉर्म्स को प्रदर्शित किया जाएगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती उत्सव के लिए विशेष प्रस्तुति आयोजित होगी।
•    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में जंगल सफारी के पास विभिन्न राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के व्यंजन परोसने वाले 45 फूड स्टॉल तथा एक लाइव स्टूडियो किचन का आयोजन होगा।
•    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में जंगल सफारी के पास 55 हस्तकला स्टॉल भारत के विभिन्न राज्यों की विविधतापूर्ण एवं नवीन हस्तकला प्रदर्शित करेंगे।
•    यहां के भारत दर्शन पैवेलियन में विभिन्न राज्यों के पैवेलियन बनाए गए हैं, जो उनके प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तथा सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे।
 
विज्ञापन

16–17 नवंबर को साइक्लोथॉन 
उत्सव के समापन पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन का भी आयोजन होगा। 16 नवंबर को साइकलिंग फन राइड होगी। वहीं, 17 नवंबर को  साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ऑफ गुजरात के सहयोग से साइक्लोथॉन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें  देशभर से लगभग 5,000 साइकिल चालक भाग लेंगे।

किस दिन किस राज्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम
1 नवंबर – गुजरात
2 नवंबर – तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
3 नवंबर – पंजाब, आंध्र प्रदेश
4 नवंबर – हिमाचल प्रदेश, केरल
5 नवंबर – उत्तराखंड, कर्नाटक
6 नवंबर – हरियाणा, तेलंगाना
7 नवंबर – राजस्थान, असम
8 नवंबर – महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
9 नवंबर – गोवा, झारखंड
10 नवंबर – दिल्ली, सिक्किम, छत्तीसगढ़
11 नवंबर – मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड
12 नवंबर – उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश
13 नवंबर – बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम
14 नवंबर – चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, दमण, दीव एवं दादरा नगरहवेली, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed