फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saradha scam : Rajeev kumar skips CBI summons, writes letter seeking more time

सीबीआई के समन पर पेश नहीं हुए राजीव कुमार, और समय की मांग करते हुए भेजी चिट्ठी

Mon, 27 May 2019 04:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 May 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
saradha scam : Rajeev kumar skips CBI summons, writes letter seeking more time
राजीव कुमार
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने सारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तलब किए जाने के बावजूद सोमवार को सीबीआई अधिकारियों के साथ होने वाली एक बैठक में नहीं पहुंचे। एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि, कुमार ने सीबीआई को चिट्ठी भेजकर मामले के संबंध में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा।

सीआईडी के एक अधिकारी साल्ट लेक में सीबीआई कार्यालय पहुंचे और यह चिट्ठी पेश की। जिसमें कुमार ने कहा कि वह तीन दिन की छुट्टी पर हैं और इसलिए समन पर नहीं पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई के अधिकारी बारासात अदालत में मौजूद थे ताकि एजेंसी को पूछताछ से रोकने के लिए कुमार को कोई कानूनी कदम उठाने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की एक टीम रविवार को कुमार के आवास पर सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में उनसे मिलने पहुंची थी। उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण आईपीएस अधिकारी को एजेंसी के साल्ट लेक कार्यालय में सोमवार को तलब किया गया था।  


आदर्श आचर संहिता खत्म होने के बाद रविवार रात को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कुमार को सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में बहाल कर दिया गया है। 

शनिवार को सीबीआई ने कुमार को देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

एजेंसी सारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है क्योंकि वह इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम की कमान संभाल रहे थे।

सीबीआई ने कहा है कि सारदा समूह की कंपनियों द्वारा पोंजी स्कीम घोटाला 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का था, जिसने लाखों ग्राहकों को धोखा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed